Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi January 24, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और अधिक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान करने वाले के खिलाफ हम कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। हमारी बेटियां हमारी शान, मान एवं अभिमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में तीलू रौतेली, टिंचरी माई, गौरा देवी, चन्द्रप्रभा ऐतवाल, गंगोत्री गर्ब्याल और बछेंद्री पाल, वंदना कटारिया जैसे अनेक नाम हैं जिन्होंने हर चुनौती को छोटा साबित करते हुए प्रदेश का मान और सम्मान बढ़ाया। आज हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिक्षा से लेकर खेल के मैदान और वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर सेना के अभियान तक में हमारी बेटियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाएं हमारी बेटियों को और अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान कर रही हैं। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की 80 हजार बालिकाओं को 323 करोड़ रुपये की धनराशि “नंदा गौरा योजना“ के अंतर्गत हस्तांतरित की गई थी। जो निश्चित ही हमारी बेटियों के बेहतर भविष्य की नींव रखने में काम आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों मे बेटियों के नामांकन में बढ़ोतरी हुई है और लिंगानुपात में सुधार हुआ है, इससे स्पष्ट है कि बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं सफल हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर राज्य सरकार ने भी बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा,स्वास्थ और कौशल विकास तक के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनमें “महालक्ष्मी किट योजना“,“खुशियों की सवारी“ योजना, “नंदा गौरा“ योजना, “मुख्यमंत्री आंचल अमृत“ योजना,“मुख्यमंत्री महिला पोषण“ जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएगा, उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें हमारी बेटियों और मातृशक्ति की अहम भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा खेल को केंद्रित करते हुए बालिकाओं को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, यह सराहनीय पहल है। राज्य में बालिकाएं खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े इसके लिए राज्य में नई खेल नीति में हर संभव सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए आर्थिक संकट से न गुजरना पड़े, इसके लिए नई खेल नीति में हर सुविधा देने के प्रयास किए गए है। खिलाड़ियों को भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि 150 रुपए से बढ़ाकर 175 रुपए की गई है। राज्य में लगभग 3900 बच्चों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 1500 रुपए प्रति बच्चे को छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिसमें 50 प्रतिशत बालिकाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं।

राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2025 तक राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी जा रही है। खुशियों की सवारी योजना के माध्यम से गर्भवती महिला को अस्पताल तक लाने की व्यवस्था एवं बच्चे के जन्म के बाद जच्चा एवं बच्चा को घर तक ले जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। नंदा गौरा योजना के तहत राज्य में गरीब कन्याओं के लिए राज्य सरकार द्वारा 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही बालिका के जन्म के समय माता- पिता को 11 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के तहत मां और नवजात शिशु की साफ-सफाई एवं पोषण के लिए राज्य सरकार द्वारा मौसम के हिसाब से अलग-अलग किट प्रदान की जा रही है। राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए गौरा शक्ति एप बनाया गया है। गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बालिकाएं मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,550)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,277)
  • नैनीताल (6,545)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’