Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra 2025: उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा हेतु व्यापक तैयारियां शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखण्ड पुलिस की चारधाम यात्रा हेतु व्यापक तैयारियां शुरू

Mohan Chandra Joshi April 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा में सुरक्षा और सुगमता के लिए IG गढ़वाल रेंज को बनाया गया चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी

रेंज कार्यालय में ‘चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम’ की स्थापना – यातायात, सुरक्षा और डेटा मॉनिटरिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की निगरानी एक ही मंच से

पहली बार यात्रा मार्गों का 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों विभाजन, प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती और 24×7 निगरानी

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन तथा यातायात को सुव्यवस्थित रुप से संचालित कराये जाने दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप एवं पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात नारायण सिंह नपलच्याल द्वारा सरदार पटेल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गयी, जो निम्नवत है।

नोडल अधिकारी एवं चारधाम यात्रा सेल की स्थापना:
▪️ आईजी गढ़वाल रेंज, राजीव स्वरूप को चारधाम यात्रा-2025 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, भीड़ प्रबन्धन और आपदा से निपटने की तैयारियों की सीधी निगरानी एवं समन्वय करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

▪️ गढ़वाल रेंज कार्यालय में “चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम” स्थापित किया जा रहा है, जिसके प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून, लोकजीत सिंह होंगे। कन्ट्रोल रूम में *01 पुलिस उपाधीक्षक, 02 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक, व हेड कान्स०/कान्स० की नियुक्ति की जायेगी। यह सेल 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। इस कन्ट्रोल रूम में रजिस्ट्रेशन, ट्रैफिक प्रवाह, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी का व्यवस्थापन, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री आवाजाही, डेटा प्रबंधन, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर कार्यवाही, आपदा प्रबंधन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय जैसे कार्यों हेतु विशेष डेस्क स्थापित की जाएंगी। यह कन्ट्रोल रूम अगले 5 दिनों में पूर्णतः सक्रिय हो जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों को यात्रा की स्थिति की दैनिक अपडेट प्रदान करेगा।

मुख्यालय स्तर पर चारधाम सेल:
▪️ पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था, धीरेन्द्र गुंज्याल के नेतृत्व में एक “चारधाम सेल” गठित किया जाएगा, जो यात्रा से संबंधित सूचनाओं का संकलन एवं समन्वय करेगा।

यात्रा मार्गों का सेक्टरवार विभाजन व पुलिस बल की तैनाती:
▪️ चारधाम यात्रा को निर्वाध एवं सुरक्षित संचालित किये जाने हेतु इस वर्ष सम्पूर्ण चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन तथा 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर का क्षेत्र 10 किमी रहेगा तथा इन सेक्टरों में 02-02 कान्स राउण्ड द क्लॉक ड्यूटी पर नियुक्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

▪️ समस्त यात्रा मार्गों पर 09 अपर पुलिस अधीक्षकों को रूट प्रभारी के रूप में अलग से नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा अपने ड्यूटी क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थायें की जायेंगी, साथ ही प्रत्येक धाम में 01-01 पुलिस उपाधीक्षक को धाम का प्रभारी बनाया गया है, जिनके द्वारा धामों की सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगी।

▪️ सम्पूर्ण यात्रा के सकुशल संचालन हेतु 24 पुलिस उपाधीक्षक, 66 निरीक्षक, 366 उपनिरीक्षक, 615 हेड कान्सटेबल, 1222 कान्सटेबल, 208 महिला कान्सटेबल, 926 होमगार्ड, 1049 पी०आर०डी० के जवान, 09 कम्पनी पी०ए०सी० 26 सब टीम एसडीआरएफ की नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है।

यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन:
▪️ यातायात प्रबंधन हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात ने स्वयं एवं अपनी टीम के साथ यात्रा मार्गों को स्थलीय निरीक्षण प्रारंभ कर दिया है, तथा यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है।

▪️ नए एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को देखते हुए यमुनोत्री मार्ग पर अतिरिक्त हॉल्टिंग क्षेत्रों और पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन के साथ समन्वय से की जा रही है।

▪️ ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर यमुनोत्री-गंगोत्री धामों के लिए विकासनगर क्षेत्र में एसपी विकासनगर के पर्यवेक्षण में यात्रियों एवं वाहनों का प्रबंधन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

▪️ समस्त जनपद प्रभारियों से फीडबैक लिया जा रहा है और यात्रा मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल का आकलन किया जा रहा है।

कैंप व्यवस्था:
▪️ एसपी विकासनगर और एसपी ऋषिकेश को क्रमशः विकासनगर और ऋषिकेश में यात्रा कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बल तैनाती एवं प्रशिक्षण:
▪️ पूर्व वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक संख्या में पुलिस बल, एसडीआरएफ, होमगार्ड्स, पीआरडी, और पीएसी को तैनात किया जा रहा है। कुमाऊँ रेंज से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा।

▪️ नियुक्त किए जा रहे बलों को यात्रा से जुड़ी समस्त प्रकिया की जानकारी हेतु यात्रा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

▪️ चारधाम कंट्रोल रूम में एक “वेलफेयर ऑफिसर” नियुक्त किया जाएगा, जो पुलिस बल एवं अन्य सहायक टीमों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

▪️ विगत वर्षों में यात्रा प्रबंधन में आयी समस्याओं/चुनौतियाँ को संकलित कर शासन के माध्यम से संबंधित जिलाधिकारियों और विभागों को यथासमय अवगत कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Char Dham Yatra Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का प्रतीकात्मक चित्र Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
IMG_20261016_081643 Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का प्रतीकात्मक चित्र Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

  • IMG_20261016_081643 Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

  • उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

  • उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,790)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,392)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या