Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra 2024: मानसून थमते ही चारधाम यात्रा जोर पर , दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2024: मानसून थमते ही चारधाम यात्रा जोर पर , दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi October 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन ने जीता यात्रियों का विश्वास

एक दिन में पहुंच रहे 20 हजार से अधिक श्रद्धालु

केदारनाथ धाम में सोमवार को पहुंचे 7350 यात्री

इस यात्राकाल में अभी तक दर्शन को आ चुके हैं 38 लाख तीर्थयात्री

देहरादून। प्रदेश सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। मानसून थमते ही यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिवस 30 सितंबर को 20497 श्रद्धालु चारधाम दर्शन को पहुंचे। इनमें केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 7350 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक के पूरे यात्राकाल की संख्या पर नजर दौडाएं तो करीब 38 लाख श्रद्धालु चारधाम दर्शन को आ चुके हैं। केदारघाटी आपदा से निपटने में सरकार ने पूरी ताकत झोंककर जिस तेजी से स्थिति को सामान्य बनाया है, उससे यात्रियों का सरकार के प्रति विश्वास गहराया है। यात्री पूरे उत्साह और आस्था के साथ बाबा केदार के दर्शन को उमड़ पड़े हैं।

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री के इस ध्येय वाक्य के अनुसार राज्य सरकार के यात्रा इंतजामों और व्यवस्थाओं का असर यात्रा पर दिखाई दिया है। केदारघाटी में 31 जुलाई को आई बड़ी आपदा का जिस प्रकार सरकार ने सामना किया, उसकी आम यात्रियों ने खुले दिल से तारीफ की है। पैदल मार्ग और पड़ावों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित निकालने में जरा भी देरी नहीं की गई। करीब 18 हजार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। यही नहीं केदारघाटी में आम जनजीवन को बहाल करते हुए पैदल यात्रा मार्ग को सुधार कर यात्रा भी शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश

अब दूसरे चरण की यात्रा जोर पकड़ गई है। अक्टूबर और नवंबर माह में भी यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। 30 सितंबर को हेमकुंड और गोमुख समेत 22 हजार 244 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे। इनमें केदारनाथ के अलावा बदरीनाथ में 6811, गंगोत्री 3619, यमुनोत्री 2717, हेमकुंट 1632 और 115 श्रद्धालु गोमुख पहुंचे।

रिकॉर्ड बनाएगी चारधाम यात्रा
इस यात्राकाल में बीते दिवस 30 सितंबर तक कुल 37 लाख 91 हजार 205 यात्री चारधाम दर्शन को आ चुके हैं जबकि बीते वर्ष पूरे यात्राकाल में 56.13 लाख यात्री पहुंचे थे। इसी प्रकार वर्ष 2022 में 46.29 लाख और वर्ष 2019 में 34.77 लाख यात्री चारधाम दर्शन को पहुंचे। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा प्रभावित रही। इन दो वर्षों में यात्री संख्या क्रमशः 3.30 लाख और 5.29 लाख रही।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

इस वर्ष 17 दिन की देरी से शुरू हुई चारधाम यात्रा
इस वर्ष चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई है जबकि पिछले वर्ष 23 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का श्रीगणेश हो गया था। तब केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे। इस वर्ष गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 17 दिन बाद यानी 10 मई को खुले हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई से शुरू हुई है। यात्रा अभी अगले माह नवंबर तक चलेगी।

केदारघाटी आपदा से भी प्रभावित रही यात्रा
केदारघाटी में 31 जुलाई की रात आई भीषण आपदा का असर भी यात्रा पर पड़ा है। हालांकि धामी सरकार ने तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए कुछ दिनों के अंतराल में ही आम जनजीवन को बहाल कर दिया लेकिन सुरक्षा कारणों से यात्रा को कई दिनों के लिए रोक दिया गया था।

बेहतर यात्रा प्रबंधन पर नजर

-केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर बनाए गए बीस पार्किंग स्थल।
-पार्किंग प्रबंधन के लिए एक क्यूआर कोड-आधारित प्रणाली।
-यातायात प्रबंधन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती।
-यात्रा पर निगरानी के लिए 850 सीसीटीवी कैमरे और 8 ड्रोन।
-यात्रियों की सुविधा के लिए 56 पर्यटन सहायता केंद्रों की स्थापना।
-ट्रैक रूट को साफ करने के लिए कुल 657 पर्यावरण मित्रों की तैनाती।
-स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर 50 स्क्रीनिंग कियोस्क की स्थापना। स्वास्थ्य मित्र हैं तैनात।
-यात्रा मार्ग पर 156 एम्बुलेंस तैनात। 8 ब्लड बैंक और 2 भंडारण इकाइयां स्थापित
-49 स्थायी स्वास्थ्य सुविधाएं और 26 चिकित्सा राहत पोस्ट। 22 विशेषज्ञ, 179 चिकित्सा अधिकारी और 299 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

कोट—
सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश-विदेश से हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। राज्य में आज जिस तेजी के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमें यात्रा व्यवस्थाओं को और विस्तार देना होगा। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है। इस बार केदारघाटी आपदा के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई, लेकिन सरकार ने इस कठिन चुनौती का भी दृढ़तापूर्वक सामना कर केदार यात्रा को बहाल किया।

पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Chardham Yatra in full swing as soon as monsoon stops

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Chardham Yatra Chardham Yatra in full swing as soon as monsoon stops Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Char Dham Yatra Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते और सहायक उपकरण वितरित करते हुए। Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,978)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,457)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,979)
  • नैनीताल (6,424)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,117)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,145)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (908)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश Khatima News: थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी, शिक्षा, रोजगार और विकास का दिया बड़ा संदेश