Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: सीएम धामी ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा , दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड

चंपावत: सीएम धामी ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा , दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2022
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत दौरे के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की ।

मुख्यमंत्री ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी सरलीकरण समाधान तथा निस्तारण की तर्ज पर कार्य करें। साथ ही समय समय पर कार्यों की स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा भी करें।
सरकारी कार्यालय में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति संतुष्टि का भाव लेकर जाए। विभिन्न सरकारी योजनाओं के जो आवेदन आते हैं उन्हें सरलता व सरलीकरण कर जिलाधिकारी जिले से शुरुआत करें। सभी कार्मिक 10:00 से 5:00 तक कार्य संस्कृति की कार्यप्रणाली में ही ना रहे। मिलकर जनपद के लिए अभिनव योजनाएं तैयार करें। सभी सरकारी अधिकारियों को एक नई कार्य संस्कृति लानी होगी तभी जनपद से अभिनव कार्य की शुरुआत होगी तथा जनपद पूरे प्रदेश में मॉडल जिला बनेगा।
बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनपद में विभिन्न संचालित विकास कार्यों पी0पी0टी के माध्यम से फोटोग्राफ सहित जानकारी दी गई।

इससे पूर्व *चंपावत जिले के नव सृजित पुल्ला गुमदेश उप तहसील के संचालन का ऑन लाइन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। जिसके उपरांत आज से उप तहसील पुल्ला गुमदेश का संचालन प्रारंभ हो गया है।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के जो भी लंबित प्रकरण है उनका प्राथमिकता से निस्तारण करें।वन विभाग के अंतर्गत हस्तांतरण के मामले व विकास कार्य में जनता के कार्यों में भी सरलीकरण से कार्य कर समाधान तथा निस्तारण करें।
बैठक में आपदा की पूर्व तैयारी के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु विभागों द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बंद सड़क मार्गों को त्वरित खोले जाने के साथ ही नाली खोले जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अगर कोई ठेकेदार कार्य आधा करके छोड़ देता है तो पेनल्टी लगा कर 3 वर्षों के लिए उसे बाहर कर दें।

बैठक में पाटी-मूलाकोट सड़क का प्रकरण रखा गया जनप्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र सड़क को ठीक किए जाने हेतु एसडीएम सड़क के डामरीकरण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।
चंपावत से टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में 12 स्थानों में जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त तथा संवेदनशील है उन स्थानों को ठीक करने हेतु मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को तत्काल सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए।साथ ही छीनीगोठ सड़क में डामरीकरण के संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विभाग स्वरोजगार के क्षेत्र तथा आजीविका के संवर्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वह एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभिनव प्रयास कर एक दूसरे विभाग से समन्वय स्थापित क्लस्टर आधारित कर कार्य करे। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग यहां के लोगों की आर्थिकी आजीविका बढ़ाने हेतु कार्य करें।
जिले में कृषि और औद्यानिकी दुग्ध उत्पादन तथा मौन पालन के साथ ही उत्पादन चाय उत्पादन को बढ़ाए जाने हेतु कार्य कर इसे मॉडल के रूप में विकसित करें।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में चाय के उत्पादन को बढ़ाए जाने हेतु बृहद रूप में कार्य किया जा रहा है। साथ ही जनपद में विभिन्न ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है
जिससे उत्पादकों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर कराए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी ली। जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि हरेला पर्व पर विभिन्न स्थानों में लगभग 50 हजार पौधे रोपे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उद्यान, कृषि, उद्योग व पशुपालन समेत इन सभी विभागों के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु लाभार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एम0एस0वाई0, एम0एस0वाई नेनो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो के अधिक से अधिक लोगों को सरलीकरण कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले के चारों विकास खंडों में सेब कीवी की अनुकूल परिस्थिति होने पर सेब तथा कीवी के बगीचे विकसित कर रहे हैं। फोर्ती गांव में सेब कीवी लगाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य लोग भी इस हेतु प्रेरित हो इसीलिए सक्सेस स्टोरी बनाएं।
जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में केसर की खेती तथा फूलों की खेती को बढ़ाया जा रहा है जिस पर बालिक में बेहतर कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी को जिले में सभी उद्यान नर्सरी को विकसित कर पौध तैयार कर सभी काश्तकारों को उपलब्ध कराते हुए एक मॉडल तैयार करने के निर्देश दिए। जिस पर जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया कि अगले जनवरी में जिले के सभी काश्तकारों को सेब के पौधे दिए जाएंगे। जिस हेतु जिले की नर्सरियो में सेब पौधे तैयार हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिले में सभी इंटर कॉलेजों में छात्र छात्राओं को उद्यमिता की जानकारी देने हेतु पालीहाउस लगाए जा रहे हैं। इस वर्ष 10 विद्यालय लिए गए हैं उद्यान विभाग द्वारा इसमें विभिन्न औद्योगिक की गतिविधियां बच्चों को सिखाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख


माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।
पशुपालन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी नस्ल की भेड़ पशुपालकों को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाए जाने हेतु जिले में विभिन्न स्थानों में मिल्क बूथ बनाए जा रहे हैं। साथ ही पंचेश्वर में एंग्लिंग हॉट्स तैयार कर इस क्षेत्र को एंग्लिंग के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष 80 मत्स्य तालाब बनाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में राफ्टिंग, एंग्लिंग के साथ ही अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है।
बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा जल संरक्षण हेतु किए जा रहे जल संवर्धन कार्यों की जानकारी दी गई।
कोलिढेक झील का निर्माण पूर्ण हो गया हैं, अभी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है।
बैठक में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना लोहाघाट क्षेत्र के लिए बनेगी उसकी डीपीआर बनाए जाने एवं सर्वे हेतु पेयजल निगम को निर्देश दिए।
कोयराला लिफ्ट पेयजल योजना के संबंध में अधिशासी अभियंता पेयजल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। डबल पंप चलाने में लो वोल्टेज की समस्या आ रही है।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना चंपावत के लिए महत्वपूर्ण योजना है तुरंत इसे सुचारु कर जनता को लाभ प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने कोइराला पंप योजना के वर्तमान तक संचालित ना होने को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का समाधान हो इसलिए विकास के क्षेत्र में एक पायलट बनाया जा रहा है। यह लगातार बैठके, कार्यक्रम, सेमिनार, गोष्ठियां व भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे इस हेतु अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस जांच का रिजल्ट निकालने हेतु तकनीकी टीम को भी जांच कमेटी में रखें।
मुख्यमंत्री ने जिले में सोलर प्लांट संबंधित योजनाएं जिसमें नलकूप सोलर पंपिंग को बढ़ाए जाने हेतु योजनाएं प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी में अवगत कराया कि जल जीवन मिशन में अभी सोलर पंपिंग पेयजल योजना प्रस्तावित की जा रही है।
बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने इस पर अवगत कराया कि जिले में विभिन्न विद्यालय जिनके भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनकी मरम्मत हेतु 100 विद्यालयों को लिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों की मरम्मत तथा स्थानांतरण का कार्य किया जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं पर कार्य किया जाए। जिससे कि ग्रामीण वासियों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके साथ ही स्थानीय स्थनीय स्तर पर भी रोजगार मुहैया हो सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिले में मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को पूर्णागिरि धाम के दर्शन के बाद यहां के अन्य धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों तक लाने हेतु इन स्थलों को विकसित किए जाने के लिए प्लान तैयार कर जिले में कम से कम 100 पर्यटन स्थलों को विकसित करें। साथ ही पूर्णागिरि क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण हेतु के प्रस्ताव तैयार करें।प्रशासन मंदिर दर्शन के साथ ही प्रसाद की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने हेतु भी प्रस्ताव तैयार करें। तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु कार्य करें।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि एबट माउंट में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के साथ ही विभिन्न पर्यटन स्थलों में हाईटेक सुलभ शौचालयों का निर्माण तथा मल्टी स्टोरी पार्किंग की डीपीआर शासन को भेजी जा रही है। इसके साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अक्षरशः पालन किया जाएगा।


बैठक में अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत अन्य जनपद एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत: सीएम धामी ने की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा दिए यह अहम निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

  • मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

  • हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

  • झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

  • देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,590)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,521)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,296)
  • नैनीताल (6,554)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,210)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख