Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

रीठा साहिब जोड़ मेले के दौरान अचानक बढ़े नदी के जलस्तर से 50 से अधिक श्रद्धालु फंस गए। SDRF, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
उफनती नदी के बीच फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ के जवान।

चम्पावत के रीठा साहिब जोड़ मेले के दौरान उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालती एसडीआरएफ टीम।

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत के रीठा साहिब मेले में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, एसडीआरएफ की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी।

चम्पावत, 31 मई 2026। जनपद चम्पावत स्थित ऐतिहासिक श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। उफनती नदी के बीच फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों और संभावित आपदा जोखिमों को देखते हुए सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर मेला क्षेत्र में पहले से ही एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई थी। यह अग्रिम तैयारी आपदा की स्थिति में बेहद कारगर साबित हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार को लदिया और रतिया नदियों के संगम क्षेत्र स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए आ-जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते करीब 50 से 60 श्रद्धालु नदी के बीच फंस गए। बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी क्षेत्र में खड़े कई वाहन भी पानी में घिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जोड़ मेले में तैनात एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी पार कराया। साथ ही पानी में फंसे वाहनों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहायता की गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी सक्रिय हो गई। दोनों ओर बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई तथा अन्य श्रद्धालुओं को नदी क्षेत्र की ओर जाने से रोका गया। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों के चलते सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू टीम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ और मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए की गई अग्रिम तैनाती का उद्देश्य ऐसी आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। उन्होंने टीम के साहस, सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए सभी कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सेनानायक ने सभी एसडीआरएफ इकाइयों को उच्च सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: SDRF उत्तराखंड आपदा प्रबंधन उत्तराखंड SDRF उत्तराखंड ताजा खबर उत्तराखंड समाचार चम्पावत चम्पावत न्यूज जोड़ मेला बारिश अलर्ट रतिया नदी रीठा साहिब मेला रेस्क्यू ऑपरेशन रेस्क्यू मिशन लदिया नदी श्रद्धालु रेस्क्यू

Related Stories

रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक रोहित भट्ट Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
उत्तराखंड में बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
हल्द्वानी के गौलापार में पति के हमले में पत्नी की मौत Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

  • हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

  • उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक रोहित भट्ट Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,294)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,495)
  • खेल (363)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (302)
  • दुर्घटना (719)
  • देहरादून (11,140)
  • नैनीताल (6,493)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,164)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (926)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट