Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत: मानसून से पहले एक्शन में डीएम, बाढ़ सुरक्षा और विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: मानसून से पहले एक्शन में डीएम, बाढ़ सुरक्षा और विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम मनीष कुमार ने चम्पावत के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा, चूका हेलीपेड, पूर्णागिरि रोपवे और हुड्डी नदी सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
चम्पावत के विभिन्न क्षेत्रों में विकास और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार।

चम्पावत में बाढ़ सुरक्षा और विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार।

ख़बर शेयर करें -

शारदा तट, बाटनागाड़, चूका हेलीपेड और पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का निरीक्षण, छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर बन रही 954 मीटर सुरक्षा दीवार के कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।

चम्पावत, 06 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर आपदा सुरक्षा, बाढ़ संरक्षण तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को मानसून से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने टनकपुर, शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम तथा बाटनागाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे विकास एवं सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा राहत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बूम और बाटनागाड़ क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पूर्ण चैनलाइजेशन के उपरांत प्रभावी एवं स्थायी बाढ़ सुरक्षा कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने शारदा नदी तट पर चल रहे कार्यों में सिंचाई विभाग को तेजी लाने और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों के इलाज का जिम्मा जिला प्रशासन ने उठाया, डीएम का बड़ा फैसला

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शारदा घाट क्षेत्र में परियोजना की जमीनी प्रगति का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को परियोजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन चूका हेलीपेड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तेजी लाते हुए अगस्त माह से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलीपेड परिसर में अवरोधक पेड़ों के नियमानुसार निस्तारण तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने तहसीलदार पिंकी आर्य को नियमित निरीक्षण तथा सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत को कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि रोपवे परियोजना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह राठौड़ ने अवगत कराया कि परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मई 2027 तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या, एई पीडब्लूडी लक्षमण सिंह सामंत, प्रोजेक्ट मैनेजर रोपवे महेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर निर्माणाधीन 954 मीटर सुरक्षा दीवार का लिया जायजा, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

चम्पावत। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ स्थित हुड्डी नदी में संचालित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि संभावित वर्षा को देखते हुए अतिरिक्त मशीनरी एवं मानव संसाधन तैनात कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण करते हुए इसे पांच भागों में विभाजित कर पांच अलग-अलग टीमों के माध्यम से समानांतर रूप से कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी टीमों द्वारा एक साथ कार्य किए जाने से निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सकेगा।

उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्य सीधे तौर पर लोगों की सुरक्षा से संबंधित हैं, इसलिए प्रत्येक चरण में तकनीकी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं सतत पर्यवेक्षण करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मनोज तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर ऋषभ उनियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChampawatNews #FloodProtection #ManishKumar #UttarakhandGovernment #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

  • हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

  • हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,825)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,890)
  • नैनीताल (6,395)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,084)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत