चंपावत: राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद ,तीन जगह पहाड़ी से गिर रहें है पत्थर -देखें वीडियो
एसडीएम मौके पर ,सडक को खोलने का प्रयास जारी
चंपावत। धौन-स्वाला-अमोड़ी के बीच किलोमीटर 100, किलोमीटर 106 तथा किलोमीटर 109 में कुल तीन जगह पर लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु बन्द कर दिया गया है।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने एनएच के अधिकारियों को कार्य करते हुए मार्ग खोलने एवम यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिए। मार्ग को खोले जाने का कार्य किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सदर मौके पर है। उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार एवं एन एच के अधिकारियों द्वारा बन्द मार्ग खोले जाने हेतु जानकारी ली जा रही है।



मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


