Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: सीएम धामी करेंगे ऐतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ , डीएम ने तैयारियों को लेकर की बैठक
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: सीएम धामी करेंगे ऐतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ , डीएम ने तैयारियों को लेकर की बैठक

Mohan Chandra Joshi July 11, 2022
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। जनपद के सुप्रसिद्ध माँ बाराही धाम में बग्वाल (असाड़ी) मेला-2022 के सफल संचालन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को देवीधुरा मेला स्थल सभागार में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मेला के आयोजन के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में 8 अगस्त 2022 से 19 अगस्त 2022 कुल 12 दिन की मेला अवधि को निर्धारित किया गया। *मेले का मुख्य आकर्षण बग्वाल मेला (पाषाण युद्ध )12 अगस्त को होगा।

जिलाधिकारी ने बग्वाल मेला हेतु उप जिलाधिकारी पाटी/ मेला मजिस्ट्रेट और साथ ही अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मेला अधिकारी को बैठक कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मेले का उद्घाटन 8 अगस्त को मुख्यमंत्री से कराए जाने की सहमति मंदिर कमेटी द्वारा रखी गई।

बग्वाल मेला क्षेत्र 5.5 किलोमीटर निर्धारित की गई। इस क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पानी व्यवस्था, विधुत व्यवस्था व वाहन पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग के साथ ही मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक को आवश्यक सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
बैठक में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों में जेसीबी मशीन आदि तैनात करने के साथ ही सड़कों का उचित रखरखाव, गड्ढे भरने व नाली निर्माण आदि करने के निर्देश दिए सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
मेला कमेटी द्वारा मेला अवधि के दौरान शराब की दुकानों को पूर्ण तरह बंद रखने की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को पूर्ण मेला अवधि में देशी-अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद रखने और मेला क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मेला अवधि में रसोई गैस की पूर्ण व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देने के साथ ही क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में डीजल इंजन का स्टॉक रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने दूध तथा दूध से निर्मित सामग्री की उचित आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
आवास की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के विश्रामग्रहों समेत राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा तथा विभिन्न विद्यालयों को आरक्षित किया जाए। आवास व्यवस्था हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा केएमवीएन को निर्देश दिए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को पेयजल की उचित व्यवस्था के साथ ही टैंकरों से भी पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
साथ ही जिलाधिकारी ने मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सूचना एवं संस्कृति विभाग को कार्यक्रम आवंटन हेतु निर्देश दिए ताकि मिले को और अधिक भव्य बनाया जा सके।
बैठक में मेले के दौरान टैक्सियों के उचित किराए का निर्धारण किए जाने के साथ ही दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु लगातार वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों को बेहतर तथा सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था मिले व्यवस्था मिले इस हेतु वाहनों की उचित व्यवस्था इसलिए वह पूर्व से ही वाहनों की फिटनेस का निरीक्षण संबंधित विभाग द्वारा कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने मेले के दौरान समाज कल्याण द्वारा पेंशन यूआईडी कार्ड बनाए जाने हेतु कैंप लगाने व मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम गत वर्षो की भांति कराए जाने हेतु उपजिलाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए।
मेले के दौरान उचित विद्युत व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को निर्देश दिए कि विद्युत सुचारु रखे जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर आदि की व्यवस्था पूर्व ही कर ली जाए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि देवीधुरा में चिकित्सकों की व्यवस्था हो गई हैं। मेले के दौरान देवीधुरा चिकित्सालय में अतिरिक्त चिकित्सकों, स्टाफों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवा, एंबुलेंस व साफ सफाई की व्यवस्था हेतु स्वच्छक रखे जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा की मेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अस्थाई शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही मेले के दौरान मेला परिसर में पॉलिथीन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगी।
बैठक में चारों खामों के आए व्यक्तियों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न ग्रामीण सड़क एवं पैदल मार्गों को ठीक कराए जाने की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को तुरंत मार्ग ठीक करने के साथ ही उपजिलाधिकारी पाटी को एक सप्ताह में पुनः ग्रामीणों तथा विभागों के साथ बैठक कर इन समस्याओं का समाधान करने तथा सड़क मार्गों में गड्ढों को भरने का कार्य कराने के निर्देश दिए।
बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया तथा देवीधुरा चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती करने लिए मा0 मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही इस मेले को भव्य रुप से संपन्न कराए जाने हेतु सहयोग की अपील की।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय ने कहा कि मेले को भव्य रूप से मनाने में जिला पंचायत अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार बग्वाल मेले को राजकीय घोषित करने हेतु शासनादेश प्राप्त हो गया है। मेले के आयोजन हेतु शासन से धनराशि की मांग की गई है। इस वर्ष बग्वाल मेला शासकीय रूप से मनाया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा मेले को पूर्णतः माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार मनाया जाएगा।
मेले को संपन्न कराने हेतु उप जिलाधिकारी पाटी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। मेले को सभी के सहयोग व भव्य रुप से संपन्न किया जाएगा। मेले से पूर्व जो भी समस्याएं हैं या व्यवस्था करनी है वह शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएंगी।
बैठक में अध्यक्ष मंदिर कमेटी खीम सिंह लमगड़िया, दीपक बिष्ट, राजू बिष्ट, जगदीश सिंह, बिशन सिंह चम्याल, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी पाटी मनीष बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक विपिन पन्त, अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी समेत जनप्रतिनिधि, मंदिर कमेटी के सदस्य तथा जनपदीय अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत: सीएम धामी करेंगे एतिहासिक बग्वाल मेले का शुभारंभ डीएम ने तैयारियों को लेकर की बैठक देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में भू कानून के तहत भूमि पर प्रशासनिक कार्रवाई Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

  • मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

  • हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

  • झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

  • देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,590)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,521)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,296)
  • नैनीताल (6,554)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,210)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Nainital News: भू कानून का असर, 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख