चमोली: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक ,एक की मौत ,SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
चमोली। उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं ,बरसाती मौसम में पहाड़ी रास्तों का सफर अत्यधिक खतरनाक हो जाता है। एक ओर पहाड़ से गिरते पत्थर और मलबे का खतरा तो दूसरी ओर इन मलबे और कीचड़ के कारण रास्तों पर बनी फिसलन से भी कई सड़क दुर्घटनाए हो जाती है ।
ताजा घटनाक्रम चमोली जिले से है ,जहां SDRF पोस्ट गोचर में HC भगत सिंह को चौकी कर्णप्रयाग से सूचना मिली कि कर्णप्रयाग के पास एक ट्रक गिर गया है जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे ।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एसआई कुलदीपक पांडे के हमराह तुरन्त घटनास्थल पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
ट्रक गौचर से रामनगर की ओर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर खाई में गिर गया ।
SDRF रेस्क्यू टीम रोपवे के माध्यम से नीचे पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवम आस पास गहन सर्चिंग की गई। ट्रक से कुछ दूर एक व्यक्ति का शव मिला , जबकि गहन सर्चिंग के उपरांत भी दूसरे व्यक्ति का कोइ सुराग नही लगा। ट्रक मालिक को फ़ोन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक में मात्र एक ही व्यक्ति था, जिसका नाम असगर उम्र 35 वर्ष,निवासी रामनगर बताया गया।
शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्यमार्ग पर लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


