नैनीताल: गेठिया के पास कार खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल
पुलिस –एसडीआरएफ ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को अस्पताल पहुंचाया
नैनीताल। जनपद नैनीताल के भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के समीप शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक वेन्यू कार अनियंत्रित होकर लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना सुबह 08:40 बजे आपदा कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान अतुल दुबे और श्याम को गंभीर हालत में खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया। वहीं, वाहन में सवार अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस -एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घायलों की सूची
अतुल दुबे – पुत्र सुनील कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव
श्याम – पुत्र राम सुमेर, उम्र 30 वर्ष, निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव
मृतकों की सूची
अभिराज – पुत्र अशोक कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव
अंकित चौधरी – पुत्र धर्मेंद्र कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी: 111, पीतांबर नगर-2, उन्नाव
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धर्म प्रवाह: नवरात्रि में समय माता मंदिर में साधनारत सत्य साधक, 27 मार्च को मां बगलामुखी हवन-यज्ञ