Campawat: टनकपुर- चंपावत हाइवे भूस्खलन के चलते बाधित ,शारदा उफान पर ,देखें वीडियो

चंपावत। जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण विभिन्न सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिन्हें खोले जाने का कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी ने एन एच एवं अन्य सड़क निर्माण संस्थाओं से सुरक्षा बरतते हुए तत्काल बन्द मोटर मार्गों को खोला जाय।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों आदि को अपने अपने क्षेत्र में बने रहते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल मौके पर पंहुचकर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। तथा सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। भारी वर्षा के कारण जो भवन खरते की जद में आ जाय तो तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जाय।

समाचार के मुताबिक टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 100 एवं 106 में(धौंन -अमोड़ी के मध्य) मलवा व पत्थर आने से बंद हुआ है। मार्ग को खोले जाने का कार्य लगातार जारी है।
जिलाधिकारी चंपावत द्वारा एन एच के अधिकारियों को सावधानियां बरतते हुए तत्परतापूर्वक मार्ग को खोला जाय। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी के बढ़ते पानी व बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सभी प्रकार की सावधानी बरतने के निर्देश उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि को दिए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द होने के कारण सभी लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति चंपावत मार्ग से टनकपुर को जा रहे हैं तो वह देवीधूरा मार्ग से जा सकते हैं। यात्रा प्रारंभ से पूर्व जिला आपदा परिचालन केन्द्र चंपावत मोबाइल नंबर 7895318895 से जानकारी प्राप्त कर ली जाय।
I D Lohaghat
Sharda Barrage Banbasa
Date :- 17.09.2022
Time :- 09:00 hrs.
Red line level D/S of Barrage :- 221.70
U/S Level :- 222.20
D/S Level :- 220.40
Total River supply :- 136410 cusec
D/S Disch :- 136410 cusec
Trend:- Receding
SMC :- Closed
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें