कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची बिंदुखत्ता , गौला नदी आपदा प्रभावितों से की मुलाकात – Nainital News

गौला नदी भूकटाव की समस्या के स्थाई समाधान का दिया आश्वासन
ब्रिडकुल के माध्यम से तैयार किया जा रहा है प्रस्ताव: रेखा आर्या
गौला नदी भूकटाव से क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन कर उचित कार्रवाई के दिए अधिकारियों को निर्देश

Nainital News: मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जनपद के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के विभिन्न आपदा प्रवाहित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, तथा प्रभावितों से मिली। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्र में भारी बारिश एवं गौला नदी के जल स्तर के बढ़ने से हुए नुकसान का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा बिंदुखत्ता के इंद्रानगर क्षेत्र में मानसून में गौला नदी से ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं भवनों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। निरिक्षण के दौरान मंत्री ग्रामीणों से भी मिली और उनसे वार्ता की। ग्रामीणों द्वारा मुख्यतौर से गौला नदी से हर साल हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु स्थाई उपाय करने की मांग की जिसपर मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि गौला नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम हेतु कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार किया जा रहे है, उसके अनुरूप शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाएगा,ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।
निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उप जिलाधिकारी लालकुआँ, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं वन विभाग के अधिकारीयों से नुकसान एवं सुरक्षा कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया की भूकटाव को रोके जाने हेतु तात्कालिक रूप से वन विभाग के माध्यम से 38 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, इसके अतिरिक्त क्षेत्र के स्थाई समाधान हेतु वन विभाग,सिंचाई विभाग एवं ब्रिडकुल के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है कार्यदाई संस्था
ब्रिडकुल के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।
इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोला नदी के कारण हर वर्ष होने वाले भूकटाव जिससे स्थानीय लोगों को नुकसान होता है उसका स्थाई समाधान करना आवश्यकीय है, इस हेतु कार्यदाई सस्था ब्रिडकुल, सिंचाई व वन विभाग शीघ्र ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों को संपन्न कराऐं।
निरिक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, बीडीओ तनवीर असगर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें