उत्तराखंड: हरिद्वार में अवैध मजार पर बुलडोजर, 8 बीघा सरकारी भूमि कब्जामुक्त
नोटिस के बाद भी नहीं दिखाए गए दस्तावेज, प्रशासन ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर की कार्रवाई
हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार के गरहमीरपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई एक मजार को धामी सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त संरचना के नीचे किसी प्रकार के अवशेष नहीं पाए गए।
यह कार्रवाई गरहमीरपुर तहसील के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर की गई। प्रशासन के अनुसार, अवैध मजार को हटाने से पूर्व लगभग एक माह पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में वहां मौजूद खादिमों से भूमि और निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। तय समयसीमा समाप्त होने के बावजूद जब कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तब प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
मौके पर मौजूद एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पहले ही खादिमों ने अपना आवश्यक सामान स्वयं हटा लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कार्रवाई से पहले सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत करीब 8 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले भी कह चुके हैं कि देवभूमि उत्तराखंड, विशेषकर हरिद्वार के सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लगभग 600 अवैध संरचनाओं को हटाया जा चुका है, जहां कथित रूप से हरी-नीली चादर बिछाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


