Breaking : एंटी हृयूमन ट्रेफिकिंग सेल की स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अनियमितता पाए जाने पर कई स्पा सेंटर कराए बंद। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट ने स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर जांच पड़ताल की तथा आनियमितताएं पाए जाए पर कई स्पा सेंटरों को बंद कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर /पुलिस अधीक्षक नगर /पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग unit द्वारा अनैतिक व्यापार,बाल श्रम, आदि की रोकथाम हेतु कस्बा क्षेत्र रुद्रपुर में स्पा सैंटरो की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान मेट्रो पोलिस मॉल सिडकुल पंतनगर में स्थित,गोल्डन स्पा, मेलोडी स्पा, सेवन स्काई स्पा, और हल्क स्पा में अनियमितता पाई जाने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई , अनियमिता पूर्ण करने तक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया।

अनियमितताएं पूर्ण करने के बाद ही स्पा सेंटर खोलने हेतु निर्देशित किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


