उत्तराखंड: जंगल में घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, मौके पर दर्दनाक मौत
108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, इलाज से पहले ही हुई मौत
108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, इलाज से पहले ही हुई मौत
चमोली। जिले के गैरबारम गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला जंगल में चारा (घास) लेने गई थी, तभी ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी के अनुसार, मृतका की पहचान कमला देवी (52) पत्नी कुंदन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कमला देवी जंगल में घास लेने गई थीं, तभी अचानक ऊपर से एक बड़ा बोल्डर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में ग्रामीणों का हंगामा, कार्य पर उठाए सवाल
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल के ऊपर किसी प्रकार का कार्य चल रहा है, जहां से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन ने कराया मामला शांत, जांच के संकेत
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) चमोली डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल लाए जाने के दौरान ही हो चुकी थी।
बताया गया कि मृतका कमला देवी स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में भोजन माता के रूप में कार्यरत थीं, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


