हल्द्वानी- डौली रेंज में ब्लॉक स्तरीय वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

- ब्लाक स्तरीय वनों की अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज के इमलीघाट वन क्षेत्र चौकी में ब्लॉक स्तरीय वनों की अग्नि सुरक्षा गोष्ठी डौली रेंज के तत्वाधान में आयोजित की गई।
ब्लाक स्तरीय गोष्ठी में स्थानीय जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, जनता एवम् वन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया तथा वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज लालकुआं अनिल जोशी द्वारा सभा में उपस्थित जन प्रतिनिधियो, जनता से वनों की अग्नि से सुरक्षा में अपना पूर्ण योगदान देने का आहवान किया गया एवम् आग से वनों , वन्य जीवों को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । सभा में ग्राम प्रधान शान्तिपुरी बिशन सिंह कोरंगा द्वारा शान्तिपुरी की जनता की ओर से वनों की अग्नि सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिया गया एवम् वनों की सुरक्षा हेतु अपने सुझाव सभा मे प्रस्तुत किए गए।
सभा को शान्तीपुरी निवासी प्रधान बिशन कोरंगा, तारा सिंह क़ोरँगा , प्रकाश तिवाडी द्वारा अपने संबोधन में आग से सूक्ष्म वन्य प्राणी नुकसान , पर्यावरण क्षति के बारे में अवगत कराया गया। वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में डौली रेंज के डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, दिनेश तिवाडी, शिव सिंह डांगी वन दरोगा दिनेश पंत, मदन सिंह बिष्ट, मैनेजर राणा,गीता बिष्ट, काला, किशन नेगी, अर्नपूर्णा सागर, वन रक्षक चंद्र शेखर भट्ट, भुवन चन्द्र तिवाडी, कुमार शोरभ, हेमा बजवाल, तनुजा,ललिता, अर्चना, बबीता, वंदना, सीमा, वन स्टाफ प्रेम तिवारी, वीरा, भूपेंद्र सिंह स्थानीय वन्य जीव प्रेमी सोनू कार्की आदि उपस्थित रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें