स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम- Nainital News-
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
फैक्ट्री ड्यूटी पर जा रहे थे सोहन लाल, नई बस्ती के पास हुई दर्दनाक टक्कर
नैनीताल। जनपद के रामनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। घटना पीरूमदारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-309 पर नई बस्ती के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रामनगर स्थित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र गगन दीप ने बताया कि उनके पिता सुबह ड्यूटी के लिए काशीपुर जा रहे थे। नई बस्ती के पास काशीपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान 61 वर्षीय सोहन लाल पुत्र बनारसी लाल, निवासी भवानीपुर खुल्बे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोहन लाल काशीपुर स्थित एक निजी कंपनी की बस में चालक के रूप में कार्यरत थे।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


