Big News: व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए काम की खबर , मिलेगी यह बड़ी पावर
नई दिल्ली। जल्द ही आपको दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर एक और नया फीचर मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे अपडेट पर काम कर रही है, जिसमें ग्रुप के एडमिन को ग्रुप के किसी भी मैसेज को डिलीट करने का अधिकार दिया जाएगा ,इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन कोई भी मैसेज अपने पास रख सकता है और किसी के मैसेज को डिलीट भी कर सकता है।
इस फीचर को लेकर टेस्टिंग शुरू हो गई है. जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा.सभी एडमिन के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार
Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फीचर के लिए बीटा वर्जन 2.22.1.1 अपडेट जारी किया है, जो ग्रुप एडमिन को ग्रुप में दूसरे मेंबर्स द्वारा डाले गए मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है. ग्रुप के सभी एडमिन के पास सभी के लिए मैसेज डिलीट करने का अधिकार होगा।
जब ग्रुप एडमिन किसी मैसेज को डिलीट करेगा, तो वॉट्सऐप ग्रुप के स्क्रीन पर एक इंडिकेटर छोड़ देगा, जिसमें लिखा होगा- इसे एक एडमिन ने हटा दिया था (This was removed by an admin). इससे ग्रुप में शामिल अन्य मेंबर्स यह जान सकें कि मैसेज को किसने डिलीट किया।
कंपनी मैसेज डिलीट के प्रोसेस को अपडेट कर रही है. इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन के पास अधिक पावर होगी. ग्रुप एडमिन के लिए अश्लील या आपत्तिजनक मैसेज को हटाना आसान हो जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश