Big News: उत्तराखंड में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल और दफ्तर बंद
“सरकार ने संशोधित किया सार्वजनिक अवकाश,
जानिए क्यों इस दिन सभी ऑफिस और स्कूल रहेंगे बंद”
देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अवकाश में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। उत्तराखंड सरकार ने छुट्टी को लेकर जारी असमंजस को समाप्त करते हुए नई तिथि घोषित कर दी है। अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 30 मार्च (सोमवार) को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। इससे पहले यह छुट्टी 31 मार्च (मंगलवार) के लिए निर्धारित की गई थी।
सरकार द्वारा जारी संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित अवकाश तिथि को बदलकर इसे 30 मार्च कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान सामान्य रूप से खुलेंगे, जबकि 30 मार्च को पूर्ण अवकाश रहेगा।
दरअसल, प्रारंभिक सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती की तिथि 31 मार्च तय की गई थी, लेकिन जैन पंचांग के अनुसार यह पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। इसी आधार पर सरकार ने अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। यह तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी (13वीं तिथि) के अनुसार निर्धारित की जाती है, जो हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर में मार्च या अप्रैल में पड़ती है।
कई बार सरकारी कैलेंडर और जैन पंचांग की तिथियों में यह अंतर होता है, जिसे बाद में संशोधित किया जाता है। इस बदलाव से सरकारी कर्मचारियों को भी राहत मिली है। 29 मार्च रविवार होने के कारण अब उन्हें लगातार दो दिनों—29 और 30 मार्च—का अवकाश मिलेगा, जिससे वीकेंड लंबा हो गया है।
महावीर जयंती का महत्व
महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर में मार्च या अप्रैल में आता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


