Big News: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा
मुंबई। हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें यह सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान मुहैया कराएंगे और यह सुरक्षा पूरे भारत के लिए है. हाल ही में उनकी आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ गए हैं. हमले की आशंका को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा देने का फैसला किया है।
विवेक अग्निहोत्री हिंदी फिल्म जगत में नया नाम नहीं हैं. वह कई वर्षों से बॉलीवुड में हैं और कई फिल्में बना चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काफी सुर्खियों में हैं।
फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बड़े पर्दे पर देखने के बाद उन लोगों को भी कश्मीर में हुए भयंकर नरसंहार के बारे में पता चला है। अब तक मीडिया और प्रदर्शनों के जरिए कश्मीर पंडित अपने दर्द को बयां करते थे लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बनाकर घर-घर में हिंसा की दास्तान को लोगों तक पहुंचा दिया है। कश्मीरी आतंकवादी ताकतें बेनकाब हो गई हैं। जिसके बाद कश्मीरियत और कश्मीर में शांति की बात करने वाले लोग इस कदर बौखला गए हैं कि उनके इशारे पर चंद मुट्ठीभर लोग विवेक अग्निहोत्री को धमकियां दे रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश