Big News: उत्तराखंड की मुख्य सचिव बनी रहेंगी राधा रतूड़ी ,मिला सेवा विस्तार
देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर है कि प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। राधा रतूड़ी को 6 माह का सेवा विस्तार मिला है वे मार्च 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी। बता दें कि 30 सितंबर को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दूसरी बार सेवा विस्तार मिल गया है।उनके कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चर्चाओं के बाजार गर्म थे कि उन्हें दोबारा सेवा विस्तार मिल सकता है। आदेश जारी होने के साथ ही इस बार पर मुहर भी लग गई है।

बता दें कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही वो उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी हैं। 1 फरवरी 2024 को उन्होंने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। इससे पहले भी वो प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। सीएस राधा रतूड़ी ने पत्रकारिता से अपना सफर शुरू किया था

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


