Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News- पीएम मोदी की देहरादून में रैली कल ,18000 करोड़ की देगें सौगात , पढ़िए पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News- पीएम मोदी की देहरादून में रैली कल ,18000 करोड़ की देगें सौगात , पढ़िए पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi December 3, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ जनसभा को संबोधित करेंगे बल्कि अट्ठारह हजार करोड़ की तमाम योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1:00 बजे कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस देहरादून दौरे के दौरान कुल 35 मिनट, जनता को संबोधित करेंगे। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री करीब ढाई घंटा रहेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम………


– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:40 बजे दिल्ली हेलीपैड से वायुयान आईएएफ बीबीजे से रवाना होंगे।
– 12:25 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे
12:25 से 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत होगा।

– 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।
– 01:00 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
– 01:00 से एक 01:10 बजे तक प्रधानमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
– 01:10 बजे पीएम मोदी मंच पर आएंगे।
– 01:33 से 01:40 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
– 01:40 से 02:15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे।
– 02:30 बजे प्रधानमंत्री, खेल परिसर हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
– 02:50 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
– 02:55 बजे प्रधानमंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से वायुयान आईएएफ बीबीजे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
– 03:40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

  • मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण ,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसम्बर 2021 को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा।


इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।

  • उत्तराखंड का विकास प्रधानमंत्री का है ड्रीम प्रोजेक्ट
  • पीएम बनने के बाद से ही उत्तराखंड के विकास के लिए देते रहे हैं योजनाओं की सौगात
  • युवा मुख्यमंत्री धामी भी प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने में हैं जुटे
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई योजनाओं की सौगात दे चुके हैं। रोचक तथ्य यह है कि उत्तराखंड का विकास प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के प्रति अपना विशेष स्नेह दिखाया भी। केदारनाथ का पुनर्निर्माण और चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री केदारनाथ में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अलावा कई और योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।

प्रधानमंत्री 2025 तक नए उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प भी दिखाते है। उसी कड़ी में लगातार प्रदेश को योजनाओं की सौगात मिल रही है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव भी है। इसलिए जब भी उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जाते हैं वहां से कोई न कोई बड़ा संदेश भी देते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में पांच माह पूर्व ही हुए नेतृत्व परिवर्तन को बेहतर बताते हैं और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ भी करते हैं। दूसरी ओर 2025 में नए उत्तराखंड का संकल्प लेते हुए धामी भी अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने जो विजन रखा है उसे वे जरुर पूरा करेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेज कर दिया है। जो योजनाएं अधूरी हैं उसके लिए भी रोडमैप बनाया जा चुका है। यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते आ रहे हैं। ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि उत्तराखंड की टीम अच्छा काम कर रही है। केंद्र की सरकार भी प्रदेश सरकार की पूरी मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित

उत्तराखंड अगले तीन चार सालों में गठन के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भाजपा सरकार का डबल इंजन प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

प्रधानमंत्री 4 दिसंबर को देहरादून में लगभग 18,000 करोड़ रुपये लागत की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से देहरादून तक) शामिल है, जिसे लगभग 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरे पर देहरादून में बच्चों की यात्रा के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाकर शहर को बाल हितैषी बनाने के लिए चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट, देहरादून की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री देहरादून में अत्याधुनिक इत्र और सुगंध प्रयोगशाला (सुगंधित पौधों के लिए केंद्र) का भी उद्घाटन करेंगे। यहां किया गया शोध इत्र, साबुन, सैनिटाइजर, एयर फ्रेशनर, अगरबत्ती आदि सहित विभिन्न उत्पादों को बनाने के लिए उपयोगी साबित होगा और इससे क्षेत्र में संबंधित उद्योगों की स्थापना भी होगी। यह सुगंधित पौधों की अधिक उपज देने वाली उन्नत किस्मों के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 18000 करोड़ की देगें सौगात Big News- पीएम मोदी की देहरादून में रैली कल Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand देवभूमि उत्तराखंड पढ़िए पूरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में एसआईआर अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
मालदेवता क्षेत्र में आपदा के बाद सड़क पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण और राहत कार्यों का दृश्य। Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
एसईओसी, देहरादून में मानसून और आपदा तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करते एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स। Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
उत्तराखंड सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर

  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में एसआईआर अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण

  • मालदेवता क्षेत्र में आपदा के बाद सड़क पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण और राहत कार्यों का दृश्य। Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित

  • एसईओसी, देहरादून में मानसून और आपदा तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

  • नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करते एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स। Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,029)
  • उधमसिंह नगर (1,314)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (686)
  • देहरादून (11,011)
  • नैनीताल (6,429)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,128)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण Haldwani News: एसआईआर अभियान पर आयुक्त दीपक रावत की सख्त नजर, बूथों का किया निरीक्षण Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित Dehradun: मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में मालदेवता में पुनर्निर्माण को रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand Monsoon Alert: 24×7 अलर्ट मोड पर रहेगा पूरा सिस्टम, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand News:  उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में एनसीसी विस्तार और आधुनिक ढांचे पर जोर, मुख्यमंत्री धामी से मिले महानिदेशक