Big News: मुकेश अंबानी ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 25 करोड़, मुख्यमंत्री सरमा ने जताया आभार
- मुकेश अंबानी ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किए 25 करोड़, मुख्यमंत्री सरमा ने जताया आभार
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। रिलायंस फाउंडेशन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रु का योगदान दिया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस महत्वपूर्ण मोड़ पर असम के लोगों के साथ खड़े होने के लिए मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का हार्दिक आभार। यह हमारे बाढ़ राहत उपायों के लिए काफी मददगार साबित होगा”।
बाढ़ की विभिषिका झेल रहे असम में रिलायंस फाउंडेशन पिछले एक माह से बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा है। इसके लिए रिलायंस फाउंडेशन की टीमें असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य नागरिक समाजिक संगठनों के साथ मिल कर काम कर रही है।
वर्षा और बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कछार और नागांव जिलों में कई स्थानों पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और आपातकालीन राहत किट वितरित किए जा रहे हैं। पशुधन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 1 जून को शिविरों की शुरुआत की गई थी तब से 1,900 से अधिक लोगों की स्वास्थय जांच और इलाज किया गया। पशुधन शिविरों में 10,400 से अधिक बेजुबान जानवरों का इलाज किया गया है।
चिकित्सा शिविरों के साथ, रिलायंस फाउंडेशन तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सूखा राशन और स्वास्थय जरूरतों के लिए किट वितरित कर रहा है। अब तक 5,000 से अधिक परिवारों को किट दी गई हैं। कछार जिले के सिलचर, कलैन, बोरखोला और कटिगोर्ह ब्लॉक में रिलायंस फाउंडेशन पीड़ितों को मदद पहुंचा रहा है। वहीं नागांव जिले के काठियाटोली, राहा, नगांव सदर और कामपुर ब्लॉक में भी राहत कार्य जारी हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश