Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Big News: भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 मार गिराए, कई मिसाइल और ड्रोन भी नष्ट
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

Big News: भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 मार गिराए, कई मिसाइल और ड्रोन भी नष्ट

Mohan Chandra Joshi May 8, 2025
ख़बर शेयर करें -

दुश्मन देश के हमले की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली। Operation Sindoor: पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान को फिर उसकी हरकतों का करारा जवाब मिला है। भारतीय सीमा में घुसकर हमला करने की कोशिश में उसे मात खानी पड़ी है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पाकिस्तान के दो जेएफ-17 विमानों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

पाकिस्तान ने आज शाम जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर हमला करने की कोशिश की। कई इलाकों में मिसाइलों से हमला किया जबकि कहीं-कहीं ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है। राजस्थान में 70 से ज्यादा मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया गया है।

पाकिस्तान ने एक साथ भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की। जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से 8 मिसाइलें दागी गईं लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया।

पठानकोट में भी पाकिस्तान की से हमले की नाकाम कोशिश की गई। वहीं जैसलमेर में पाकिस्तान की ओर से 70 मिसाइलें दागी गईं लेकिन सभी मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया गया।

वहीं पाकिस्तान ने बुधवार रात जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम लगाताार पाक मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराने में कामयाब हो रही है।
इसी बीच पाकिस्तान ने कबूला है कि उसके दो JF-17 मार गिराया गया। पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन को मार गिराने में L-70 एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।

जवाबी कार्रवाई में आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई इलाकों में स्थित एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में पाकिस्तान का एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन अटैक किया, भारत ने आसमान में ही मार गिराए

पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार देर रात पंजाब के पठानकोट में ड्रोन और मिसाइलों से मल्टीपल अटैक किए गए। एयरबेस को भी टारगेट किया गया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बठिंडा, जालंधर और चंडीगढ़ में ड्रोन अटैक का अलर्ट जारी किया गया है।

हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, जालंधर, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, मोहाली, चंडीगढ़ और हरियाणा के पंचकूला में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात भी पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागी गईं। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। इन ठिकानों पर 5 एयरबेस और 6 कैंट हैं। कई जगह पाकिस्तानी रॉकेट के मलबे भी मिले हैं।

भारतीय सेना ने लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया, पाकिस्तान का हमला किया नाकाम

नई दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में 15 जगहों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को विफल कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया। व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है।

रक्षा एवं सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी हमलों को विफल करने के लिए एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और एकीकृत मानवरहित विमान रोधी प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। आज सुबह अपनी प्रतिक्रिया में भारत ने कामिकेज़ ड्रोन दागे और लाहौर में पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

उसने कहा कि इन्हें एकीकृत काउंटर मानवरहित विमान प्रणाली (ग्रिड और वायु रक्षा प्रणाली) द्वारा निष्प्रभावी कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया तथा लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को “निष्प्रभावी” कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया।पाकिस्तान ने यह कोशिश ऐसे समय की है जब बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपनी आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया को “केंद्रित, नपी-तुली और बिना उकसावे वाली” बताया तथा कहा कि इसमें पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया। इसमें कहा गया, “यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा।” मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, “आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब उसी प्रबलता के साथ दिया गया।”

इसमें कहा गया, “विश्वसनीय रूप से यह पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तोपों का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी तेज कर दी है।

मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। बयान में कहा गया है कि यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और तोपखाने की गोलीबारी रोकने के लिए जवाब देने के लिए बाध्य होना पड़ा। मंत्रालय ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के व्यापक संघर्ष का रूप अख्तियार करने की आशंकाओं के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा में कोई भी सीमा बाधा नहीं बनेगी और राष्ट्र ऐसी प्रतिक्रियाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा ही अत्यंत संयम बरतते हुए एक जिम्मेदार राष्ट्र की भूमिका निभाई है और वह बातचीत के जरिये मुद्दों को सुलझाने में विश्वास रखता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, “हालांकि, अगर कोई इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि भारत की संप्रभुता की रक्षा की दिशा में कोई भी सीमा बाधा नहीं बनेगी। राजनाथ ने कहा, “हम भविष्य में भी इस तरह की प्रतिक्रियाओं का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह के गढ़ बहावलपुर सहित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को कहा था कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने के लिए “आनुपातिक” हमले करने का फैसला किया है, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए “कोई ठोस कदम” नहीं उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Operation Sindoor Uttarakhand Morning post.com

Related Stories

राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का दृश्य Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दृश्य Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी The Economic Times World Leaders Forum 2026 में संबोधित करते हुए Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश

  • डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (625)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,326)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (991)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,155)
  • नैनीताल (6,499)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,172)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (516)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में प्रबुद्धजनों से सीएम धामी का संवाद, विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प Champawat: बनबसा में युवाओं से CM धामी का संवाद, ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक का संकल्प Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा की, दिए अहम निर्देश Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन