Big News: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान – इस दिन आएंगे नतीजे
दिल्ली। गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। गुरुवार को चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 182 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजों का ऐलान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ 8 दिसंबर को किया जाएगा। पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी।
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। गुजरात में कुल 182 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है। 182 में से 13 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। 27 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश