Big News: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के पांच और मरीज मिले, एम्स के दो डॉक्टर पॉजिटिव , पढ़िए ताजा आंकड़े
देहरादून। Corona Virus Update Uttarakhand: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं।
बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं।
कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां को और भी तेज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी से सतर्क रहने की अपील की
प्रदेश में कोरोना के नए पांच मामले सामने आने के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में रैपिड टेस्ट और आईटीपीसीआर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा पर आने वाले संदिग्ध मरीजों की भी जांच करने को कहा गया है। साथ ही सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


