Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Big News: भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

Big News: भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान

Mohan Chandra Joshi May 10, 2025
ख़बर शेयर करें -

12 मई को फिर बात करेंगे दोनों देशों के डीजीएमओ

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान हो गया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार शाम 5:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।’

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में घोषणा की, ‘अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।’ ट्रंप ने यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत के बाद की। रुबियो ने भी एक्स पर ऐसा ही बयान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी पाकिस्तान से सीजफायर को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ हमेशा से दृढ़ व अटल रुख बनाए रखा है। यह आगे भी ऐसा ही करेगा।’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम समझौते पर कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत ने शर्त रखी है कि पाकिस्तान आतंकवाद बंद करेगा, इसलिए भारत ने कहा कि आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई होगी। संघर्ष विराम का स्वागत है। भारत कभी किसी देश के खिलाफ आक्रामक तरीके से काम नहीं करता, हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। हमारी दौड़ तीसरी, दूसरी, पहली अर्थव्यवस्था बनने की है। हम युद्ध, आतंकवाद में विश्वास नहीं करते।’

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

पहलगाम में आतंकी हमले से बिगड़े थे हालात
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ नाम के आतंकवादी संगठन ने ली, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े थे। भारत ने इस कायराना हरकत का जवाब देने के लिए 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। मिराज-2000, सुखोई-30 और राफेल जैसे विमानों का उपयोग कर सटीक हमले किए गए, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ उन महिलाओं को समर्पित था, जिनके पतियों की हत्या हमले में हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। कुपवाड़ा, राजौरी-पुंछ और पुंछ के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिसमें 16 निर्दोष नागरिक मारे गए। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के S-400 और अन्य रक्षा प्रणालियों ने इन्हें नाकाम कर दिया। भारत ने लाहौर और सियालकोट में जवाबी कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान में दहशत फैल गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Uttarakhand Morning post.com

Related Stories

राहुल गांधी की फाइल फोटो Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद तबाही का दृश्य Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: मौत का आंकड़ा पहुंचा 177, 826 लापता; 300 से ज्यादा भारतीय भी शामिल

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दृश्य Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता
  • दुर्घटना
  • विदेश

Nepal Flood: नेपाल में सैलाब की तबाही, 95 की मौत; 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता

Mohan Chandra Joshi August 26, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी The Economic Times World Leaders Forum 2026 में संबोधित करते हुए Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: विकास, निवेश और सुशासन पर CM धामी का फोकस, बोले- अग्रणी राज्यों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

India-Nepal Border: देहरादून में भारत-नेपाल JWG की 14वीं बैठक शुरू, सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • डीएम विशाल मिश्रा बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बूथ संख्या 122 पर SIR कार्यों का निरीक्षण करते हुए Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश

  • देहरादून में एसआईआर कार्य की समीक्षा करते मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय राजनयिकों की मुलाकात के दौरान हुई बैठक Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (625)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,323)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (363)
  • चंपावत (989)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (722)
  • देहरादून (11,154)
  • नैनीताल (6,499)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,172)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (516)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Rudraprayag: डीएम विशाल मिश्रा ने बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे जोड़ने वाले 200 मीटर पुल का किया निरीक्षण Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन Uttarakhand: सीएम धामी ने खटीमा-मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने बूथ 122 पर SIR कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई Dehradun SIR: नोटिसों के सापेक्ष 96% से अधिक मामलों में सुनवाई पूरी, 5.25 लाख मामलों पर कार्रवाई Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर, CM धामी का बड़ा प्लान