Big News: कांग्रेस को बड़ा झटका , ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की सरगर्मियां जहां तेज हो गई हैं वहीं राज्य में कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के पोस्टर का चेहरा प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो गईं। बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं। प्रियंका कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर बेहद नाराज थीं और पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं।

मौर्य ने कहा कि मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी की, लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था और एक महीने पहले आए एक व्यक्ति को दिया गया था। मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि इस तरह की चीजें जमीन पर हो रही हैं। मौर्य ने कहा कि वह सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लगातार काम करने में जुटी हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली।

बता दें, 14 जनवरी को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में, मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान और कुछ नहीं, बल्कि एक धोखा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ
Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत