Big News: सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना संक्रमित
- घर पर क्वॉरेंटाइन
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोविड पॉज़िटिव होने के अगले ही दिन उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुद के कोविड पॉज़िटिव होने की जानकारी दी है। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उन्होंने ये जानकारी साझा की है।
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉज़िटिव पाई गई हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।
बता दें कि सोनिया गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हल्का बुखार होने और कोविड के लक्षण नजर आने के बाद सोनिया गांधी की जांच की गई, जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पता चला था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Haldwani News: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने फहराया तिरंगा
Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट, इन जिलों में अगले 48 घंटे सतर्क रहने की सलाह
Lalkuan News: लालकुआं को सौंदर्यीकरण की सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण
Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज