Big News: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मुबंई-अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है. मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।
सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं. कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है. तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है.
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के विजेता रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था. सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत, बॉलीवुड में भी छाए।
मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं