बड़ा हादसा: चलती बस के ऊपर गिरा पहाड़, 40 यात्री लापता-रेस्क्यू जारी
हिमांचल से हरिद्वार जा रही थी यात्रियों से भरी बस
किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चीड़ जंगल के पास चट्टानें दरकने से बड़े हादसे की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई। ये बस किन्नौर जिले में मूरंग-हरिद्वार रूट की है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है मलबे में 50 से अधिक लोग फंसे हो सकते हैं सेना ,एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

एनडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है। चट्टानें गिरने से कई वाहन मलबे में दब गए हैं। एचआरटीसी बस और अन्य वाहनों में कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बस मलबे के साथ ही सड़क से नीचे खाई में गिर गई है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, बस के ड्राइवर इस हादसे में बच गया। उसी ने हादसे के बाद घटना स्थल से जानकारी दी। बस में 35 से 40 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा एनडीआरएफ टीम को अलर्ट कर दिया गया है। वह लगातार स्थानीय प्रशासन व पुलिस के संपर्क में हैं। प्रशासन को राहत कार्य में जुट जाने का आदेश दे दिया है।

घटनास्थल के दोनों तरफ अभी भी पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस कारण प्रशासन व बचाव दल मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। बस के अलावा छोटे वाहनों में भी कई लोग सवार थे, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 50 से ज्यादा मलबे की चपेट में आ गए हैं। सड़क पर भारी मलबा गिरने के कारण प्रशासन व बचाव दल को मौके पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश
Uttarakhand Weather Update: इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
Haridwar News: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद एक और मुकदमा, बढ़ीं मुश्किलें