Big Breaking: कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में एक और दुखद खबर सामने आई है। हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र जीवित बचे एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन हो गया। वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था और कल रात से ही उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही थी।
इंडियन एयर फोर्स ने उनके निधन की सूचना ट्वीट कर दी है
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘IAF को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई. भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में उपचार चल रहा था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Transfer: 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, गृह-राजस्व समेत कई अहम विभागों में फेरबदल
Lalkuan News: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बरसेगा मानसून, देहरादून समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट