हल्द्वानी में नशे पर बड़ा प्रहार: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 203 ग्राम स्मैक बरामद—नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम
हल्द्वानी ,26 मार्च 2026: प्रदेश में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को प्रभावी रूप से लागू करने के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 203 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60.90 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई 25 मार्च 2026 को बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान की गई, जहां संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला की तलाशी ली गई और उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी महिला कनिका (40), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने टीम की इस सफलता पर उन्हें 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है और स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


