उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपीसीएल-यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर हटाए
सेवा विस्तार पर चल रहे अधिकारियों पर सरकार का एक्शन, दोनों निगमों में नए एमडी की हुई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशकों (एमडी) सहित कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। ये सभी अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार पर कार्यरत थे।
सेवा विस्तार पर चल रहे अधिकारियों को हटाया गया
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था, लेकिन अब उन्हें पद से हटा दिया गया है।
नई नियुक्तियां भी हुईं
सरकार ने यूपीसीएल के नए एमडी के रूप में यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक (यमुना वैली, प्रथम डाकपत्थर) एवं पिटकुल के प्रभारी निदेशक (परिचालन) गजेंद्र सिंह बुदियाल को जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल, जिन्हें 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार मिला था, उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक (भागीरथी वैली) एवं प्रभारी निदेशक (परिचालन) अजय कुमार सिंह को एमडी का दायित्व दिया गया है।
अन्य अधिकारी भी कार्यमुक्त
इसके अलावा, यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है। फिलहाल उनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


