हल्द्वानी: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
3 माह में 18 तस्कर गिरफ्तार, SSP का सख्त संदेश—नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी ,28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
एफटीआई गेट के पास चेकिंग में मिली सफलता
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में एफटीआई गेट के पास चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता जोया खान निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
3 माह में करोड़ों की स्मैक बरामद, टीम को इनाम
एसएसपी ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इस वर्ष अब तक 3 माह में पुलिस ने 14 मामलों में 18 तस्करों (जिसमें 2 महिलाएं शामिल) को गिरफ्तार कर 2 करोड़ 66 लाख से अधिक की 901 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद की है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों की अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


