अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा ,22 की मौत
Arunachal Pradesh Accident News: अरुणाचल प्रदेश से बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है , प्रदेश के अंजॉ जिले में मजदूरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरि यह ट्रक चागलागम इलाके में पहाड़ी से नीचे लुढ़का। ट्रक में कुल 22 मजदूर थे, जो काम के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश आए थे। इनमें से 19 मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गिलापुकरी टी एस्टेट से थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सभी मजदूरों की मौत हो गई है। अब तक 13 शवों को बरामद कर लिया गया है। बाकी बचे मजदूरों के शवों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। हादसे बाद बचाव और राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस घटना ने असम के कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया है।
अंजाव जिले के डिप्टी कमिश्नर मिलो कोजिन ने पुष्टि की कि हादसा बेहद खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर सोमवार को हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क बहुत संकरी है और कई हिस्सों में ढलान काफी तेज है। मजदूर इस इलाके में चल रहे बॉर्डर रोड निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। बाद में पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया। खाई बहुत गहरी होने के कारण बचाव मुश्किल हो रहा है। कई मजदूरों को खाई में नीचे फंसे देखा गया है जिन तक पहुंचने में समय लग रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक जिस इलाके में खाई में गिरा, वह शहर से काफी दूर दुर्गम इलाका है। पुलिस को भी हादसे की जानकारी देर से हुई, जिसके चलते पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में वक्त लग गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और राहत बलों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Crime: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
हल्द्वानी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों का स्वागत, CM धामी ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी: राजनाथ सिंह ने धामी सरकार को सराहा, उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर
देहरादून: नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति , 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
राष्ट्रीय डेंटल कमीशन के शीर्ष बोर्ड में कुलपति प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन की नियुक्ति