केदारनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग में फर्जी वेबसाइट और ठगी से रहें सतर्क
केवल आधिकारिक पोर्टल से ही बुकिंग करें, साइबर अपराधियों से पैसे और डेटा सुरक्षित रखें
रुद्रप्रयाग, 2 अप्रैल 2026: आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने हेतु महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से लोगों को ठगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ठग फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को नकली वेबसाइटों पर ले जाते हैं। व्हाट्सएप कॉल या चैट के माध्यम से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का दावा कर सीधे पैसे की मांग की जाती है। ‘Pawan Hans’ या ‘Himalayan’ जैसे नामों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटें भी बनाई जा रही हैं।
श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in� से ही करें। किसी अन्य लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें और फोन कॉल में “VIP कोटा” या “लास्ट मिनट बुकिंग” का लालच देने वाले नंबर ब्लॉक करें।

यदि किसी श्रद्धालु के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in� पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सतर्क रहें और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


