बागेश्वर- राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों लंबित वादों का हुआ निस्तारण

- -वादकारियों ने लोक अदालत को न्याय के लिए बताया सरल माध्यम
- -वर्षों से लंबित मामलों में हुई कमी, जगी न्याय की उम्मीद
Bageshwar News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सीनियर सिविल जज जयेंद्र सिंह ने बताया किवादकारियों को समय से न्याय उपलब्ध कराने, उन्हें कानून की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायालय न्यायाधीश एसएमडी दानिश,के बैंच संख्या एक में 138 एनआईएक्ट का निस्तारण कर पांच लाख का समझौता किया गया। बैंच संख्या दो में सिविल जज,न्यायिक मजिस्ट्रेट, रिजवान अंसारी की अदालत में फौजदारी, 138 एनआईएक्ट, बैंक वसूली वाद, पारिवारिक वादों से सम्बंधित कुल 99 वादों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान 31,97,188 लाख रुपए का समझौता किया गया। इसके अलावा बैंक से सम्बंधित एवं वन विभाग से सम्बंधित प्री-लिटिगेशन के 12 मामलों का निस्तारण कर 11,23,012 लाख रुपए का समझौता कराया गया।इसके अलावा बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेशन के नौ मामलों का निस्तारण कर 9,29,873 लाख रुपए का समझौता कराया गया।
वही लोक अदालत से सुलह समझौते के आधार पर वादकारियों का निपटारा होने पर वादकारियों ने लोक अदालत के आयोजन की सराहना की।
- योगेंद्र सिंह की रिपोर्ट—

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें