बागेश्वर: घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, अधिकांश क्षेत्रों में समयबद्ध वितरण
प्रशासन की निगरानी में 04 अप्रैल को 928 सिलेंडरों का सफल वितरण
बागेश्वर, 04 अप्रैल 2026: जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी जी. बी. पांडे ने बताया कि आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 928 सिलेंडरों का वितरण किया गया।
बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस ने लेटी, जौलकाण्डे, खोली, भटोली, बमराड़ी और रवाईखाल क्षेत्रों में 414 सिलेंडरों की आपूर्ति की।
गरुड़ इंडेन गैस सर्विस ने गरुड़, तल्ला नाकुरी, लौंबांज, भेटा और दर्शानी क्षेत्रों में 234 सिलेंडर वितरित किए।
कपकोट इंडेन गैस सर्विस (भराड़ी) और काण्डा इंडेन गैस सर्विस ने क्रमशः 100-100 सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया।
शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ ने काण्डा, विजयपुर, कुमेड़ीदेवी, झांकरा, खानतोली और सातचौरा क्षेत्रों में 80 सिलेंडरों का वितरण किया, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति सुचारू बनी रही।
हालांकि, शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में गैस वाहन अनुपलब्ध होने के कारण आज वितरण प्रभावित रहा, लेकिन संबंधित एजेंसी को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी क्षेत्रों में निर्बाध और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करने का आश्वासन दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


