Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अग्निवीर भारत के आधुनिक, आत्मविश्वासी और तकनीक-सक्षम न्यू एज वॉरियर्स: राज्यपाल गुरमीत सिंह
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

अग्निवीर भारत के आधुनिक, आत्मविश्वासी और तकनीक-सक्षम न्यू एज वॉरियर्स: राज्यपाल गुरमीत सिंह

शिलांग में असम रेजिमेंट की पासिंग आउट परेड में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और तकनीकी दक्षता अपनाने की प्रेरणा दी।
Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
शिलांग में असम रेजिमेंट पासिंग आउट परेड में राज्यपाल गुरमीत सिंह परेड का निरीक्षण करते हुए।

शिलांग में असम रेजिमेंट की पासिंग आउट परेड के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

शिलांग में असम रेजिमेंट की पासिंग आउट परेड के दौरान राज्यपाल ने अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और तकनीकी दक्षता अपनाने की दी प्रेरणा

नैनीताल/शिलांग (मेघालय), 29 मई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों की भव्य पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए नवप्रशिक्षित अग्निवीरों को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और सैन्य मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन केवल एक औपचारिक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के एक नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों ने अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और संकल्प से यह सिद्ध किया है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने अग्निवीरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उनकी कोई क्षेत्रीय अथवा व्यक्तिगत पहचान नहीं, बल्कि उनकी एकमात्र पहचान “भारतीय सैनिक” है, एक ही धर्म “राष्ट्रधर्म” और एक ही जाति “भारतीय” है।
राज्यपाल ने असम रेजिमेंट से अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे इस गौरवशाली रेजिमेंट के सैनिक रहे हैं और आज यहां उपस्थित होकर उन्हें अपनी मातृ-रेजिमेंट में ‘घर वापसी’ जैसा अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि असम रेजिमेंट ने केवल उन्हें सैनिक के रूप में प्रशिक्षित नहीं किया, बल्कि कठोर अनुशासन, उत्कृष्ट परंपराओं और राष्ट्रसेवा के संस्कारों से उनके व्यक्तित्व का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उन्होंने कहा कि असम रेजिमेंट का इतिहास अद्वितीय वीरता, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक रहा है। जब भी राष्ट्र पर संकट आया, इस रेजिमेंट के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम से दुश्मनों के मंसूबों को ध्वस्त किया। राज्यपाल ने अग्निवीरों का आह्वान किया कि वे इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Tourism: विंटर टूरिज्म को नई उड़ान, नए डेस्टिनेशन और पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि आज का सैन्य परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और भविष्य के युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीकी श्रेष्ठता और रणनीतिक क्षमता से जीते जाएंगे। उन्होंने अग्निवीरों से साइबर सुरक्षा, ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक सैन्य तकनीकों में दक्ष बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही सेना सर्वाधिक प्रभावी होगी, जो तकनीकी क्षमता और मानवीय दक्षता का सर्वोत्तम समन्वय स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: कंपनी का MD बनकर WhatsApp पर 3.20 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सेनाओं का तीव्र गति से आधुनिकीकरण हुआ है तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिली है। स्वदेशी सैन्य प्रणालियां भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भारत के आधुनिक, आत्मविश्वासी और तकनीक-सक्षम ‘न्यू एज वॉरियर्स’ हैं, जिन पर देश का भविष्य सुरक्षित है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित अग्निवीरों के माता-पिता एवं अभिभावकों को भी नमन करते हुए कहा कि वे धन्य हैं जिन्होंने अपने पुत्रों को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Agniveer Assam Regiment Defence News Governor Gurmit Singh Indian Army Military Training Passing Out Parade Shillong News Uttarakhand Raj Bhavan

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
lalkuan-deependra-koshyari-raksha-bandhan-rakhi.jpg Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा के मां बाराही धाम में बग्वाल मेले में प्रतिभाग करेंगे। Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: 28 अगस्त को देवीधुरा पहुंचेंगे CM धामी, ऐतिहासिक बग्वाल मेले में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

  • नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

  • उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

  • lalkuan-deependra-koshyari-raksha-bandhan-rakhi.jpg Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,281)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,494)
  • खेल (362)
  • चंपावत (987)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (716)
  • देहरादून (11,136)
  • नैनीताल (6,487)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,162)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद