Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: तो क्या राज खुलने से डर से की गई थी अंकिता की हत्या , पढ़ें बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तो क्या राज खुलने से डर से की गई थी अंकिता की हत्या , पढ़ें बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 4, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, एसआईटी की जांच में हत्या की वजह साफ हो गयी है, पुलकित और उसके दोनों मैनेजर सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता ने रिसॉर्ट और अपने राज दबाने के लिए अंकिता को मौत के घाट उतारा था। इसकी पुष्टि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने एसआईटी जांच के आधार पर की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने बताया कि अंकिता भंडारी की मारने का मुख्य उद्देश्य यही था कि रिसॉर्ट में उस पर पुलकित अनैतिक काम करने का दबाव बना रहा था। जॉब के नाम पर वीआईपी गेस्ट को स्पेशल सर्विस दी जा रही थी। जिसके लिए पुलकित ने अंकिता भंडारी को भी कहा था। अंकिता भंडारी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था। साथ ही अंकिता भंडारी ने इसकी जानकारी अपने दोस्त पुष्प को भी दी थी।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन के मुताबिक, पुलकित को डर था कि अंकिता भंडारी वहां से नौकरी छोड़ने वाली है और रिसॉर्ट में हो रहे सभी अनैतिक कामों की पोल खोल देगी। इसी वजह से पुलकित ने अपने दो मैनेजरों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता के साथ मिलकर अंकिता का रास्ते हटा दिया, ताकि उनका राज बाहर न आ सके।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन के मुताबिक, एसआईटी को इस तरह के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर यह साबित हो चुका है कि अंकिता पर गलत काम करने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। इसके अलावा इन आरोपों को पुख्ता करने के लिए चार महत्वपूर्ण गवाहों के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किए हैं।

  • रिजार्ट में अनैतिक कार्यों को दिया जा रहा था बढ़ावा–
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

SIT जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि रिजॉर्ट को प्रॉफिट में चलाने में चलाने के लिए मकसद से पुलकित अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दे रहा था इसके लिए पुलकिल लंबे समय से अपने कर्मचारियों पर मानसिक और शारीरिक रूप से दबाव बना रहा था पुलकित कर्मचारियों की सैलरी भी नहीं दे रहा था इसी वजह से कर्मचारी एक दो महीने के अंदर ही काम छोड़कर जा रहे थे अंकिता भी काम छोड़ने का मन बना चुकी थी।

  • एसआईटी ने रिजार्ट में ठहरने वाले मेहमानों से की पूछताछ
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

देहरादून। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले ठहर चुके और आगे के लिए बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से पूछताछ की है। सभी के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ लोगों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने दूरदराज के लोगों को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं, पुलकित और उसके दोस्तों ने अंकिता की हत्या क्यों की इसकी वजह भी एसआईटी ने बताई।

एडीजी कानून व्यवस्था के मुताबिक, हत्याकांड को सिद्ध करने के लिए एसआईटी को पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अहम भूमिका अदा करेंगे। तीन से चार सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन को पुलिस मुख्यालय का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों को एसआईअी की अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि हत्या का मकसद सिद्ध करने के लिए एसआईटी ने बहुत साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

पूछताछ और साक्ष्यों के मिलान के बाद यह बात सामने आ चुकी है कि अंकिता की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। अंकिता रिजॉर्ट का राजफाश करना चाहती थी। इसीलिए उसे पुलकित और उसके दोस्त समझाने के बहाने नहर के पास लेकर गए। जब वह नहीं मानी तो उसे धक्का दे दिया।

यह भी पता चल चुका है कि पुलकित ने हत्या के अगले दिन अपना मोबाइल नहर में फेंका था। मोबाइल की तलाश की जा रही है। इसके अलावा रिजॉर्ट में क्या-क्या होता था, इस संबंध में मेहमानों से पूछताछ की गई है।हत्या की रात और उससे पहले रिजॉर्ट में ठहरे लोगों के बयान अहम हैं।

उनके मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। एडीजी ने बताया कि इनमें बहुत से वे लोग हैं, जो पहले ठहर चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने बुकिंग कराई थी। दिल्ली के कुछ लोग भी यहां अक्तूबर के पहले सप्ताह में जन्मदिन की पार्टी करने आने वाले थे। उनसे भी पूछताछ की गई है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police अंकिता भंडारी हत्याकांड: तो क्या राज खुलने से डर से की गई थी अंकिता की हत्या उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पढ़ें बड़ा खुलासा लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
अल्मोड़ा में ट्रायल के दौरान उड़ता इलेक्ट्रिक वाहन Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

  • देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

  • अल्मोड़ा में ट्रायल के दौरान उड़ता इलेक्ट्रिक वाहन Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

  • IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,054)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,026)
  • नैनीताल (6,434)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,149)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (912)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज