अल्मोड़ा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जागेश्वर धाम
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर धाम पहुंच गए हैं। वह जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर रहे हैं। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सपरिवार जागेश्वर धाम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा की पूजा धाम के पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट जी ने शुरू की। पूजा के बाद भाजपा अध्यक्ष दिल्ली वापस चले जाएंगे।

श्री नड्डा आज सुबह गुरुवार हेलीकॉप्टर से पहुचे। इसके बाद कार से जागेश्वर धाम पहुंच कर मंदिर के दर्शन किए। फिर, पूजा में बैठ गए। यहां पहुंचने पर सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष, रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, मोहन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा,गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, संजय डालाकोटी आदि ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह, पुलिस कप्तान पंकज भट्ट मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


