Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा- सांसद ने दिशा समिति की बैठक में की विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा , दिए यह निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा- सांसद ने दिशा समिति की बैठक में की विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा , दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 2, 2022
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के अलावा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मा0 सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र व्यक्तियों को मिले इस ओर विशेष प्रयास किये जाय।

बैठक में उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड में 10 ऐसे ग्रामों को चयन करने के निर्देश दिये जिनमें केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मिला हो जिससे अन्य ग्रामों में भी योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी हो सके। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न आवश्यक उपकरणों को क्रय करने व टीकाकरण अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत ने बताया कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जनपद में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के वैक्सीनेशन की गाइड लाईन प्राप्त नहीं हुयी है गाइड लाईन प्राप्त होते ही वैक्सीनेशन कर दिया जायेगा।
सांसद ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक घर को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना में गुणवत्ता व थर्ड पार्टी मूल्याकंन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पाइप लाईन को खुला न रखकर जमीन के अन्दर बिछाया जाय। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि योजनाओं का मौका मुआयना कर सत्यापन रिर्पोट मुख्य विकास अधिकारी को देना सुनिश्चित करें। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। उन्होंने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के उत्तरदायित्व पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने का दायित्व विद्यालय में तैनात शिक्षकों का है। उन्होंने बाल विकास विभाग द्वारा दिये जाने वाले टेक होम राशन को समय से उपलब्ध कराने व उसमें पौष्टिकता का पूर्ण ध्यान रखने के निर्देश दिये।
समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत दी जाने वाली पेंशन का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले व इसमें विशेषकर वृद्वावस्था पेंशन व विकलांग, विधवा पेंशन में आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करते हुए उन्हें पेंशन का लाभ दिलायें। पीमएजीएसवाई के समीक्षा के दौरान उन्होंने विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़कों की गुणवत्ता व चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान देने व पुरानी सड़कों की मरम्मत, डामरीकरण पर जोर देने को कहा।

सांसद ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से जोड़ने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम के लिए चयनित ग्राम सुनोली में किये जा रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में विधायक मोहन सिंह माहरा ने पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र ही इसके समाधान के लिए ठोस कार्यवाही के निर्देश पेयजल विभाग के अधिकारियों को दिये। समीक्षा बैठक के दौरान मा0 सांसद ने विकासखण्ड लगमड़ा, ताकुला एवं द्वाराहाट में महिला समूहों द्वारा वनाग्नि रोकने हेतु किये गये कारगर प्रयासों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तगर्त समय से पूर्व आवासों का निर्माण करने पर माट गॉव की सुनीता देवी व पिठोनी गॉव के देवेन्द्र राम को प्रोत्साहन स्वरूप रू0 पाचॅ-पॉच हजार के चैक देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी

इस बैठक में विधायक मोहन सिंह माहरा, जिलाधिकारी वन्दना, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा ब्रेकिंग अल्मोड़ा- सांसद ने दिशा समिति की बैठक में की विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा उत्तराखंड से खबर दिए यह निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
घरेलू उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में न्याय की मांग करती एक प्रतीकात्मक महिला। हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
हल्द्वानी में UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं की सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी मनोज कुमार कत्याल। UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

UKPSC और UKSSSC की परीक्षाओं से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, नकल माफियाओं पर कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

  • घरेलू उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में न्याय की मांग करती एक प्रतीकात्मक महिला। हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

  • चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

  • गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (435)
  • अल्मोड़ा (603)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,238)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,374)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (602)
  • देहरादून (10,600)
  • नैनीताल (6,260)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,001)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन