हल्द्वानी: गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, एडीएम बोले—हर हाल में होगी होम डिलीवरी
होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और कतारें खत्म करने पर जोर, अफवाहों से बचने की अपील
हल्द्वानी, 28 मार्च 2026। गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने गैस एजेंसी प्रबंधकों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण पूरी तरह नियमानुसार किया जाए और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
होम डिलीवरी पर जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल, इंडेन गैस एजेंसियों और सेल्समैन के साथ वार्ता करते हुए एडीएम ने निर्देश दिए कि गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को लंबी कतारों में न लगना पड़े। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी डिलीवरी बॉय अपना फोन स्विच ऑफ न रखे और उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखे।
पारदर्शी वितरण प्रणाली से मिलेगी राहत
एडीएम ने कहा कि सभी एजेंसियां बुकिंग के आधार पर ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करें और किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें। उन्होंने व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को भी संतुलित रखने पर जोर देते हुए कहा कि पूर्व के औसत के आधार पर आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


