उत्तराखंड- बयान से पलटी कोतवाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ,देखें वीडियो
देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर अंतर्गत जसपुर कोतवाल अशोक कुमार के खिलाफ उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात करने के बाद महिला ने आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी मामला बीते दिनों सुर्खियां बना तो उत्तराखंड के डीजीपी ने जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए यही नहीं उधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान ने भी विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश खबर वायरल होने के बाद दिए थे।
लेकिन इसके 24 घंटे के भीतर ही महिला अपने बयान से मुकर गई महिला ने डीजीपी के पास पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि उसने जो शिकायत जसपुर के थानाध्यक्ष के खिलाफ की थी वह आवेश में आकर की थी अब इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती बकायदा मीडिया को बयान जारी करते हुए महिला ने कहा कि उनके द्वारा जो पूर्व में आरोप लगाए गए थे अब वह उसमें किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती 24 घंटे के भीतर ही महिला का बयान अचानक से बदल जाना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


