चमोली – माणा हिमस्खलन हादसे में 8 मजदूरों की मौत ,46 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा

Chamoli News- चमोली जिले के माणा हिमस्खलन हादसे में पिछले 60 घंटे से चला आ रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। इस हादसे में कुल 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 46 को बचा लिया गया।
4 लापता लोगों को ढूढंने के लिए रविवार सुबह खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पहले तीन और बाद एक शख्स का शव बरामद हुआ जिससे मरने वालों की कुल संख्या 8 हो गई है। बता दें, बदरीनाथ के पास माणा गांव में शुक्रवार को एवलांच आने से करीब 54 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। एक अन्य मजदूर पहले ही घर जा चुका था जिसकी वजह से वह एवलांच की चपेट में आने से बच गया।उधर शनिवार तक कुल 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आज अन्य 4 लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या कुल 8 हो गई है।
चमोली में एवलांच में मृतक संख्या बढ़कर आठ पहुंची है। जिन लापता चार मजदूरों की तलाश की जा रही थी, उन चारों के शव मिल गए हैं। कल तक चार मजदूरों की मौत हुई थी, अब मृतक संख्या आठ हो चुकी है।
एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर रिस्क में जुटे
जानकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना के Mi-17, चीता हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों के लिए तैनात किए गए थे। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार, एक Mi-17 हेलीकॉप्टर रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज अभियान के लिए ड्रोन-आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार थे। वहीं जोशीमठ में डीएम चमोली संदीप तिवारी ने कहा, बचाव कार्य आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया था। आज का मौसम साफ है। सेना और वायुसेना के 7 हेलिकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। हमने खोज और बचाव अभियान के लिए माणा में थर्मल इमेजिंग कैमरा, NDRF के स्निफर डॉग को भेजा है। लापता लोग जल्द ही हमें मिल जाएंगे।
मुख्यमंत्री लगातार लेते रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा
उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर माणा में जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को हिमस्खलन से प्रभावित बिजली, संचार तथा अन्य सुविधाओं को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम साफ है और फंसे मजदूरों को निकाले जाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान सुबह फिर शुरू हो गया।
60 घंटे में पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान
बद्रीनाथ-माणा में रेस्क्यू अभियान रविवार सुबह शुरू किया गया था। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने जानकारी दी, कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रविवार को तलाशी अभियान के लिए एक Mi-17 हेलीकॉप्टर ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार थे।
रेस्क्यू अभियान में गंभीर रूप से घायल पवन पुत्र महेंद्र सिंह (23) इशापुर, सम्भल, उत्तर प्रदेश को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति को शनिवार को रेफर कर दिया गया था।
28 फरवरी को जोशीमठ के माणा गांव के पास बीआरओ कैंप में हुए हिमस्खलन में शनिवार से ही वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर चमोली के माना इलाके में बचाव अभियान में लगे हुए हैं।
माणा में लापता चारों श्रमिकों के शव आज बरामद हुए हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। हिमस्खलन की इस घटना में आठ श्रमिकों की जान चली गई। वहीं, 46 श्रमिकों को बचा लिया गया है।
मृतकों की सूची
मोहेंदर पाल (हिमाचल प्रदेश)
हरमेश चंद्र (हिमाचल प्रदेश)
जितेंद्र सिंह (उत्तर प्रदेश)
मंजीत यादव (उत्तर प्रदेश)
आलोक यादव (उत्तर प्रदेश)
अशोक पासवान (उत्तर प्रदेश)
अनिल कुमार (उत्तराखंड)
अरविंद कुमार सिंह (उत्तराखंड
घायल व मृतक श्रमिकों को उचित मुआवजा देंगे-सीएम धामी
देहरादून। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा तीन मार्च से दोबारा मौसम के खराब होने का एलर्ट जारी किया है। इसलिए आज ही रविवार को लापता श्रमिकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि मृतक श्रमिकों का पोस्टमार्टम कर उनके शवों को शीघ्रताशीघ्र उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने घायल श्रमिकों तथा मृतक श्रमिकों को आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रावधानों के अनुसार समुचित मुआवजा राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें