Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली देश रक्षा की शपथ, भारतीय सेना में हुए शामिल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली देश रक्षा की शपथ, भारतीय सेना में हुए शामिल

रानीखेत स्थित सोमनाथ मैदान में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 1170 अग्निवीर भारतीय सेना का हिस्सा बने। 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद जवानों ने देश सेवा का संकल्प लिया और शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।
Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
सोमनाथ मैदान में पासिंग आउट परेड के दौरान मार्च पास्ट करते अग्निवीर और परेड का निरीक्षण करते सैन्य अधिकारी।

रानीखेत के सोमनाथ मैदान में पासिंग आउट परेड के दौरान मार्च पास्ट करते अग्निवीर।

ख़बर शेयर करें -

31 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद भव्य पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन और सैन्य कौशल, परिजनों ने गर्व के साथ देखा ऐतिहासिक पल

अल्मोड़ा/रानीखेत। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान शनिवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया, जब कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) में प्रशिक्षित 1170 अग्निवीरों ने भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के बीच अग्निवीरों के सातवें बैच ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया।
करीब छह माह एवं 31 सप्ताह के कठोर, अनुशासित और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों ने अंतिम पग कार्यक्रम के तहत सेना की वर्दी धारण कर राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल करते हुए सोमनाथ मैदान पहुंचे अग्निवीरों का परिजनों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी।
परेड समारोह की शुरुआत धर्म गुरुओं द्वारा अग्निवीरों को देश रक्षा की शपथ दिलाने के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अपने अनुशासन, सैन्य कौशल और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड की सलामी केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने ली।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने अग्निवीरों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होना गौरव, सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही सैनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
केआरसी मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान के इतिहास में शनिवार का दिन एक और गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। वीरता और परंपराओं से समृद्ध कुमाऊँ रेजिमेंट की बैंडधुन पर कदम मिलाते हुए अग्निवीरों ने भारतीय सेना में अपने नए सफर की शुरुआत की।
परेड के बाद अग्निवीरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सेना का हिस्सा बनने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। वहीं, दूर-दूर से पहुंचे परिजनों के लिए यह क्षण भावुक और गर्व से भर देने वाला रहा। अपने बेटों और भाइयों को सेना की वर्दी में देखकर उनके चेहरे खुशी और गर्व से दमक उठे।
समारोह में डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास वामन, प्रशिक्षण बटालियन कमांडर कर्नल मोहित वर्मा, कैप्टन रोबिन, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, सूबेदार प्रकाश चंद, पंकज कुमार, हवलदार भगत सिंह, अल्का कौशिक सहित अनेक सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। परेड के उपरांत सभी अग्निवीरों को कुमाऊँ एवं नागा रेजिमेंट की विभिन्न पलटनों में तैनाती के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Army Passing Out Parade अग्निपथ योजना अग्निवीर अल्मोड़ा उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड समाचार कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर केआरसी पासिंग आउट परेड भारतीय सेना भारतीय सेना समाचार रानीखेत सेना भर्ती सैन्य प्रशिक्षण सोमनाथ मैदान

Related Stories

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश

BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
गौला नदी खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड और बिना दस्तावेज वाहनों की जांच और कार्रवाई का दृश्य। गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की तस्वीर, जो राजौरी में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान शहीद हुए। उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद

  • BRICS मंच पर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन मॉडल पर प्रस्तुति देती टीम और उपस्थित प्रतिनिधि। BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • विदेश

    BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना

  • तोताघाटी में बस दुर्घटना के बाद SDRF रेस्क्यू करती हुई। तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू

  • SDRF टीम रस्सियों की मदद से गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालती हुई। रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला

  • पहाड़ों में बारिश और मैदानों में गर्म मौसम का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,349)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,384)
  • खेल (353)
  • चंपावत (948)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (292)
  • दुर्घटना (615)
  • देहरादून (10,647)
  • नैनीताल (6,286)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (477)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,017)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (706)
  • रोजगार (487)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू तोताघाटी के पास चारधाम यात्रा बस पलटी, ब्रेक फेल से हादसा; SDRF ने किया त्वरित रेस्क्यू रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला रुद्रप्रयाग हादसा: गहरी खाई में गिरी एसयूवी, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर 05 घायलों को सुरक्षित निकाला Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बूंदाबांदी, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट