हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा में 03 और गिरफ्तार , अब तक 92 दंगाई सलाखों के पीछे
Haldwani News : बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक दंगे से जुड़े 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि बीती 8 फरवरी को वनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा में अवैध निर्माण ढहाने के बाद बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने केवल पुलिस, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव कर दिया बल्कि आगजनी भी कर दी थी। सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं वनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी गई। हिंसा को काबू में करने के लिए प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया जिसके बाद पुलिस दंगाइयों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई। पुलिस अब पांच महिला दंगाइयों समेत 92 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पकड़े गए उपद्रवियों में जहीर पुत्र मौ. खालिद निवासी लाइन नंबर 6 आजाद नगर बनभूलपुरा, मो. शाकिर उर्फ लाला पुत्र यामिन निवासी इंद्रानगर नाला वार्ड 29 बनभूलपुरा और दानिश खान पुत्र स्व. फयाज खान निवासी लाल मस्जिद के सामने लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा शामिल हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


