होम कोरेंटीन लोगों के रेण्डम कोरोना सैंपलिंग करवाने के निर्देश
हल्द्वानी 12 मई । जिलाधिकारी सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय मे बैठक लेते हुये बाहर से आये हुये होम कोरेन्टीन व्यक्तियों का रोस्टर बनाकर रेण्डम कोरोना सैम्पलिंग कराने के साथ ही भीड-भाड वाले मण्डी क्षेत्र में आढतियों व कर्मचारियों, तथा पूर्व मेे कन्टेन्टमेंट (संक्रमण) जोन मे लगे स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारियों का भी रेण्डम सैम्पलिंग कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।

श्री बंसल ने कहा कि जनपद मे बाहर से आये लोग जो कोरेन्टीन मे है उनकी ब्लाकवार सूची बनाकर प्रत्येक ब्लाक में कोरेन्टीन लोगों का रेण्डम कोरोना सैम्पलिंग किया जाए। इस हेतु सैम्पलिंग टीमे गठित कर उसी क्षेत्र के किसी चिकित्सालय मे सैम्पल लिये जाने की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को अधिक दूर आना-जाना न पडे।
जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेनों व सहकारी बसों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्केनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण स्टेजिंग एरिया में ही किया जाए तथा पास के माध्यम से निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को स्टेजिंग एरिया मिनी स्टेडियम हल्द्वानी बद्रीपुरा मे लाकर स्क्रिनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य टीमें तैनात रहेंगी।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा,नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह,अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्ताव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सीएमओ डा0 भारती राणा, एसीएमओ रश्मि पंत,डा0 टीके टम्टा आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून: इंतजार खत्म! आज हो सकता है धामी कैबिनेट विस्तार, किन चेहरों पर टिकी नजर?
देहरादून: क्यूआरटी का एक्शन जारी, 415 निरीक्षण, 296 सिलेंडर जब्त, 5 मुकदमे दर्ज, 3 आरोपी जेल भेजे गए
देहरादून: धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प
देहरादून: प्रो. नितिका कौशल को “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान