हल्द्वानी-DM ने इन तीन निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के उपचार की दी स्वीकृति
हल्द्वानी 29 सितम्बर। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासो से शासन ने जनपद के तीन चिकित्सालयों सेंट्रर हाॅस्पिटल, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर व कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन ने हल्द्वानी के सेंट्रल हाॅस्पिटल, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर व कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को समर्पित कोविड स्वास्थ्य केन्द्र (डीसीएचसी) कैटेगरी में शर्तों के साथ चिन्हित कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि चिन्हित तीनो चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाओं को covid19.nhp.gov.in पोर्टल एवं कोविड फैसिलिटी एप पर अपलोड करने हेतु लाॅगइन आईडी के्रडेशियल एवं सम्बन्धित मोबाईल नम्बर, पासवर्ड उपलब्ध करा दिये गये हैं।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भागीरथी जोशी को निर्देश दिए कि वे डीसीएचसी में चिन्हित चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाऐं नियमित पोर्टल एवं एप पर अपलोड कराने के निर्देश दिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्म परिवर्तन पर खत्म होगा SC दर्जा
बागेश्वर: नितिन जोशी बने भाजयुमो के जिला महामंत्री
पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में खाद्य विभाग का सघन अभियान, भंडारों से लेकर बाजार तक हुई जांच
पश्चिम एशिया युद्ध पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश—‘कोरोना जैसी एकजुटता से हर संकट पर जीत’
Gold Silver Price Today: आज फिर गिरा सोना-चांदी, भारी गिरावट के बीच जानिए 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट